Friday, March 29, 2024
Advertisement

पुरुष रोजाना 2 या 3 छुहारे खाएं और फिर जो फायदे होंगे आप भी नहीं कर पाएंगे विश्वास

छुहारा में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम पाया जाता है। जो कि हम वजन कम करने, कैंसर, दिल संबंधी जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचाता हैं। अगर पुरुष रोजाना 2 या 3 छुहारा का सेवन करें तो उनको कुछ ही दिन के अंदर कई फायदें दिखेंगे

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: January 22, 2018 15:20 IST
man- India TV Hindi
man

हेल्थ डेस्क: छुहारा में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम पाया जाता है। जो कि हम वजन कम करने, कैंसर, दिल संबंधी जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचाता हैं। अगर पुरुष रोजाना 2 या 3 छुहारा का सेवन करें तो उनको कुछ ही दिन के अंदर कई फायदें दिखेंगे जिसका विश्वास वह खुद भी नहीं कर पाएंगे। आज हम आपको बताते हैं कैसे छुहारा देखते-देखते आपकी जिंदगी बदल सकता है।

आपने बहुत से लोगों को दूध में छुहारा मिलाकर पीते देखा होगा। अक्सर हमारे दिमाग में सवाल उठता है कि आखिर दूध में छुहारा मिलाकर पीने से क्या फायदा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दूध में छुहारा मिलाकर पीने से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आखिर दूध में छुहारा भिगोकर पीने से क्या फायदे होते हैं।

छुहारा में भरपूर मात्रा में विटामिन ए,बी पाया जाता है। जो कि आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही यह आपके बॉडी में नए सेल्स का निर्माण करता है।

रोजाना दो या तीन छुहारे दूध में पका के पीने से बल और वीर्य की वृद्धि होती है। इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम आपके शरीर में जाकर शुगर को कंट्रोल करता है। जिसके कारण आप डायबिटीज जैसी समस्या से बच सकते हैं।

एक गिलास दूध में पांच छुहारा डालें। इसमें पांच दाने काली मिर्च, एक दाना इलायची मिलाएं और अच्छे से उबाल लें। रात सोने से पहले इस पेय में एक चम्मच घी मिलाकर पियें। सर्दी-जुकाम छू मंतर हो जाएगा। यह पेय साइनस के रोगियों के लिए भी बहुत उपयोगी है।

छुहारों का सेवन करने से कब्ज में आसानी से राहत पाई जा सकती है। इसमें पोटेशियम होता है, इसलिए आप इसका सेवन दूध में डालकर भी कर सकती हैं। इसमें डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं इस कारण से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसलिए रोजाना दूध में मिलाकर इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

छुहारे वाले दूध में अधिक मात्रा में पौटैशियम होता हैं। इसका सेवन करने से पेट दर्द और डायरिया जैसी समस्या से निजात मिल जाता हैं। छुहारे में कैल्शियम, कॉपर, मिनरल्स, मैग्नीज और सेलेनियम होता है, इसलिए छुहारों का सेवन दूध में डालकर करना चाहिए। इससे हमारी हड्डियां मजबूत हो जाती है। छुहारे में होने वाले फाइबर कोलोन कैंसर को दूर करने में मददगार है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement