Friday, April 26, 2024
Advertisement

इस महीने में पैदा होने वाले होते है कई बीमारियों से शिकार, जानें अपने जन्ममास के अनुसार अपनी बीमारी

इन वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि सितंबर के इस महीने में पैदा होने वाले पुरुषों को सबसे अधिक थॉइराइड की समस्या का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं उन्हें यह बीमारी जनवरी में जन्में लोगों से करीब 3 गुना ज़्यादा होती है।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: June 23, 2017 7:34 IST
doctor- India TV Hindi
doctor

नई दिल्ली: क्या आपका भी स्वास्थ्य खराब रहता है? आपको कौन सी बीमारी होने की संभावना ज़्यादा है? यह पूर्ण रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि आपका जन्म साल के किस महीने में हुआ है। जी हां इस बात का दावा स्पेन के वैज्ञानिको ने खुद किया है। उन्होनें बताया कि साल के किस महीने में जन्म लेने से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं।

दरअसल इन वैज्ञानिकों द्वारा करीब 30 हज़ार लोगों पर एक अध्ययन किया गया था जिसके मुताबिक एसी 27 बीमारियों की पहचान की गई थी, जिनका सीधा संबंध आपके जन्म से है। इन 27 बीमारियों का सीधा असर महिलाओं और पुरुषों दोनों पर ही होता है। वैज्ञानिकों के आधार पर सितंबर में पैदा होने वाले लोग सबसे ज़्यादा बीमार रहते हैं और साथ ही इन्हे गंभीर बीमारी का खतरा भी हमेशा ही बना रहता है।

इन वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि सितंबर के इस महीने में पैदा होने वाले पुरुषों को सबसे अधिक थॉइराइड की समस्या का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं उन्हें यह बीमारी जनवरी में जन्में लोगों से करीब 3 गुना ज़्यादा होती है। एक तरफ जहां जून में पैदा होने वाले पुरुषों में 34% डिप्रेशन व 22% तक कमर के दर्द का खतरा कम होता है तो वहीं इस महीने में जन्म लेने वाली महिलाओं को 33% माइग्रेन और 35% तक मेनोपॉस की बीमारी का खतरा कम होता है।

इसी तरह जो महिलाएं जुलाई में पैदा होती हैं उन्हें ब्लड प्रेशर का खतरा 27% अधिक होता है साथ ही वह 40% तक अधिक असंयमी रहती हैं। यह दावा करने वाली यूनिवर्सिटी ऑफ एलिकैंटे के खोजकर्ता प्रोफेसर में से एक जोस एंटोनियो क्वेसडा का कहना है कि "अध्ययन में हमें कईं एसे तथ्य मिले हैं, जिन से यह साबित हो जाता है कि जन्म के महीनों और बीमारियों का सीधा संबंध है। जैसे बच्चेदानी में शिशु पर शुरुआती एक महीने की जिंदगी को यूवी किरणें, विटामिन-डी, वायरस, एलर्जी जैसी अन्य चीज़े प्रभावित करतीं हैं।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े, किस महीने में जन्में लोगों को कौन सी बीमारियां ज़्यादा होती हैं

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement