Friday, April 19, 2024
Advertisement

खाने के तुरंत बाद हो 'पेट में दर्द' तो नजरंदाज न करें, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

खाने के तुरंत बाद पेट में दर्द हो रहा है तो इसे अफारा या गैस समझने की भूल न करें। इसके कई कारण हो सकते हैं, जानिए ऐसे ही कारणों के बारे में।

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Published on: May 14, 2019 13:01 IST
stomach pain- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE stomach pain

अक्सर देखा जाता है कि खाना खाने के तुरंत बाद कुछ लोगों के पेट में दर्द (Stomach Pain) होने लगता है। कई लोग इस वजह से परेशान रहते हैं औऱ इसे कम करने के लिए तरह तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं लेकिन अगर इसे लंबे समय तक नजरंदाज किया जाए तो यह एक गंभीर बीमारी बन सकता है। आइए जानें कि खाना खाने के तुरंत बाद पेट में दर्द क्यों और किस वजह से हो सकता है। 

अपच (Digestion problem)-कई बार कुछ लोगों को अपच की स्थायी समस्या के चलते खाने के तुरंत बाद पेट में दर्द हो जाता है। इस वजह से वो तुरंत शौच को भागते हैं लेकिन इससे भी आराम नहीं मिलता। लगातार होते इस दर्द के चलते कुछ लोग कायम चूर्ण या इनो भी प्रयोग करते हैं जिनका रोज रोज इस्तेमाल भी सही नहीं है।

फूड प्वाइजनिंग (Food Poisioning)  - कई बार गलत, बासी या अधपका खाने खाने के कारण फूड प्वाइजनिंग के चलते भी खाना खाने के बाद पेट में दर्द शुरू हो जाता है। अगर सही समय पर इसका उपचार न किया जाए तो ये बेहद गंभीर बीमारी बन जाती है जिसके  लिए दर्द भरे इलाज से गुजरना पड़ता है।

एलर्जी (alergies)- कई बार हमें कुछ चीजों से एलर्जी होती है और हमे पता नहीं चलता। ऐसे में वही चीज खाकर हमारा पेट दर्द करने लगता है। इसलिए गौर करें कि बार बार एक जैसा खाना खाने के बाद पेट दर्द हो रहा है तो उस चीज से आपको एलर्जी है।

पेट का अल्सर (Stomach Ulser)  - कई बार हम पेट के अल्सर से ग्रस्त हो जाते हैं और हमे पता ही नहीं चलता। दरअसल पेट से जुड़ी इस बीमारी में हर बार खाने के बाद पेट की आंतों में दर्द होने लगता है और इसे हम पेट का दर्द समझकर इग्नोर कर देते हैं। यह एसिडिक भोजन ज्यादा लेने के चलते होता है। अगर आपको भी पेट में दर्द हो रहा है तो तुरंत डाक्टर से चेक कराएं और अगर अल्सर की समस्या है तो इलाज प्रारंभ करें।

पित्त की पथरी (kidney Stone) - पित्त की पथरी के चलते भी खाना खाने के बाद पेट में दर्द होता है। यह तब होता है जब आप जल्दी जल्दी खाते हैं या बहुत ज्यादा खा लेते हैं। ऐसे में पित्त की पथरियों में हलचल होती है जिसके फलस्वरूप पेट में दर्द होता है। इसके लिए भी डाक्टर को तुरंत दिखाना चाहिए वरना ये बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।

पेट (Exsesive eating)से ज्यादा भोजन करना भी एक कारण हो सकता है। कुछ लोग स्वाद स्वाद के चक्कर में पेट को ज्यादा भर लेते हैं। ऐसा अक्सर शादी पार्टियों में होता है। लेकिन इससे बचना चाहिए और भूख का कुल 75 फीसदी ही खाना चाहिए। 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement