Thursday, April 25, 2024
Advertisement

केरल में चमगादड़ से तेजी से फैल रहा है निपाह वायरस: अभी तक 11 की मौत, राज्य में हाई अलर्ट

केरल के कोझीकोड में एक रहस्यमयी बीमारी तेजी से फैल रही है। जिसकी वजह से अभी तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही कई की हालत अभ भी नाजुक है। जानिए इस बीमारी के बारें में सब कुछ..

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: May 22, 2018 7:34 IST
nipha virusin kerala- India TV Hindi
nipha virus

हेल्थ डेस्क: केरल के कोझीकोड में एक रहस्यमयी बीमारी तेजी से फैल रही है। जिसकी वजह से अभी तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी इस खतरनाक बीमारी से 6 की हालत नाजुक है। जानवरों से फैलने वाला यह वायरस चमगादड़ के कारण फैला है। जिसके बाद से सरकार से केरल में हाई एलर्ट कर दिया है।  बताया जा रहा है कि ये मौतें निपाह वायरस के कारण हो रही है। पुणे विरोलॉजी ने 3 सैंपल इकट्ठे किए थे। जिसके बाद उन्होंने भी निपाह वायरस होने में मुहर भी लगा दी है।

इंडियन मेडिकल ओसोसिएशन ने इस संबंध में केमठी इकट्ठी कर दी है। जो कि इस बात पर ध्यान देगें कि यह वायरल और लोगों को न हो।  

जानिए क्या है निपाह वायरस

यह वायरस इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी अपनी चपेट में ले लेता है। यह पहली बार 1998 में मलेशिया के कांपुंग सुंगई में फैला था। जिसका असर सबसे ज्यादा सुअर में देखा गया। इसके बाद साल 2014 में बांग्लादेश में इंसानों में यह फैला था। यह वायरस आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच जाता है। इससे पीड़ित लोगों को सांस लेने में समस्या होती है। इसके बाद इंसेफ्लाइटिस के शिकार हो जाते है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement