Friday, April 26, 2024
Advertisement

भूल कर भी इन चीजों के साथ दूध का न करें सेवन, नहीं तो हो जाएंगे इस खतरनाक बीमारी का शिकार

अक्सर पतले लोगों को वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ केला खाने की सलाह दी जाती है और लोग बिना सोचे समझे ऐसा करते भी है। जो कि बीमारी का कारण भी बन सकती है। क्या आप जानते हैं कि ऐसी कई चीजे हैं जो हमें दूध के साथ कभी नहीं खानी चाहिए।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: April 06, 2018 19:05 IST
दूध- India TV Hindi
दूध

हेल्थ डेस्क: अक्सर पतले लोगों को वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ केला खाने की सलाह दी जाती है और लोग बिना सोचे समझे ऐसा करते भी है। जो कि बीमारी का कारण भी बन सकती है। क्या आप जानते हैं कि ऐसी कई चीजे हैं जो हमें दूध के साथ कभी नहीं खानी चाहिए।

आइए जानते हैं इनके बारे में। दूध के साथ कभी भी खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। इससे खाना देरी से पचता है और उल्टी जैसा लगने लगता है। अक्सर आपने लोगों को दूध के साथ ब्रेड-बटर खाते देखा होगा। दूध अपने आप में एक पूरा आहार है। इसलिए दूध के साथ ब्रेड-बटर का सेवन करने से भारीपन महसूस होता है।

आयुर्वेद के अनुसार, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट की अधिक मात्रा एक-साथ नहीं लेनी चाहिए। दूध के साथ केले खाने से कफ की समस्या रहती है। ये दोनों ही चीजे कफ बनाती हैं। इसके अलावा साथ में इनके सेवन से पाचन तंत्र भी कमजोर होता है।

दूध के साथ भूलकर भी मछली नहीं खानी चाहिए। साथ ही मछली खाने के बाद भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा भी जाता है कि मछली खाने के बाद दूध पीने से त्वचा पर सफेद दाग पड़ जाते हैं। दूध के साथ कभी भी दही नहीं खानी चाहिए। इन्हें साथ खाने से एसिडिटी और उल्टी की समस्या होती है। इसलिए दही खाने के करीब डेढ़ घंटे बाद दूध पीना चाहिए।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement