Thursday, April 25, 2024
Advertisement

अगर वाइफ को है पीरियड्स, तो पुरुष पार्टनर ध्यान रखें ये बातें

पीरियड्स के दौरान महिलाओं में कई शारीरिक और मानसिक परिवर्तन आते हैं। इस दौरान महिला को खुद की देखरेख करना बहुत ही जरुरी होता है। अगर आपकी शादी हो गई है, तो पुरुष पार्टनर को आपकू पूरी हेल्प करनी चाहिए। जिससे कि महिला की तकलीफ आधी हो जाएं।

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: September 18, 2017 17:19 IST
women- India TV Hindi
women

हेल्थ डेस्क: महिला को पीरियड्स के इस चक्र से हर माह होकर गुजरना पड़ता है। यह महिला के शरीर के लिए बहुत ही जरुरी होता है, क्योंकि यही पीरियड्स का च्रक महिलाओं की प्रजनन प्रणाली को परिवर्तित करता है। जिसके बाद ही कोई महिला मां बनने लायक बनती है।

पीरियड्स के दौरान महिलाओं में कई शारीरिक और मानसिक परिवर्तन आते हैं। इस दौरान महिला को खुद की देखरेख करना बहुत ही जरुरी होता है। अगर आपकी शादी हो गई है, तो पुरुष पार्टनर को आपकू पूरी हेल्प करनी चाहिए। जिससे कि महिला की तकलीफ आधी हो जाएं।

पहले जमाने की बात करें तो महिलाओं को पीरिड्स होते ही किचन में न जाने की अनुमति, आचार न छुने देना आदि किया जाता था। यहां तक कि उसे अलग रुम में इन दिनों में भेज दिया जाता है। जिसका आज के जमाने में कोई भी वैज्ञानिक कारण नहीं है। जानिए गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. उमा कंगडा से इन दिनों में पुरुष पार्टनक कैसे अपनी वाइफ की मदद कर सकता है।

  • इन दिनों में महिलाओं को औरों दिनों से ज्यादा चिडचिड़ाहट होती है। इसलिए उनके मूड को समझ कर कोई भी बात कहें।
  • पीरियड्स के दिनों में पेट दर्द होना एक आम समस्या है। इससे राहत दिलाने के लिए वाटर बॉटल दें।
  • इन दिनों में चॉकलेट खाना एक बेस्ट ऑप्शन होता है। इससे मूड ठीक होता है। इसलिए अपनी वाइफ के लिए चॉकलेट लेकर आएं।
  • इन दिनों हार्मोंस में बदलाव होते है। जिसके कारण शरीर में कमजोरी आ जाती है। जिसने बचने के लिए अपनी वाइफ को खूब केला, पपीता और हरी सब्जियां खिलाएं। इससे उन्हें लाभ मिलेगा।
  • पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को कमर में दर्द की समस्या हो जाती है। इसलिए आप हल्के हाथों से कमर की मसाज कर दें।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और बातों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement