Friday, March 29, 2024
Advertisement

ये हैं दुनिया की सबसे OLD YOGA TEACHER, आज भी 400 लोगों को सीखाती हैं योग

97 साल की ताओ पोर्चोन लिंच है जोकि दुनिया की सबसे उम्रदराज योग का खिताब पा चुकी हैं। साथ ही इनका नाम गिनीज बुक में भी शामिल किया जा चुका हैं। जो कि आज भी यूयॉर्क के वेचेस्‍टर में 400 से ज्‍यादा लोगों को योग सिखातीं हैं। जानिए इसके बारें में..

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: June 23, 2016 18:51 IST
 Tao Porchon-Lynch- India TV Hindi
Tao Porchon-Lynch

नई दिल्ली: योग और ध्यान भारत में सदियों से चला आ रहा है, लेकिन आज के समय में यह विश्व में फैलता जा रहा हैं। आज के समय में पूरी दुनिया में योग को बढावा दिया जा रहा हैं। जिसके लिए सदियों से भारते के योगी योग को बढावा देने के लिए विदेशों में भ्रमण किया। जिससे योग की हर जगह पहचान हो, वही कुछ देशों में कई ऐसे विदेशी योग गुरु हो। जिन्होनें खुद तो योग को अपनाया साथ ही इसका प्रचार हर जगह किया।

ये भी पढ़े-

भारत में बी.के एस आंयगर सहित बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर सहित ढेरों योगा गुरु हैं। जो कि भारते के साथ-साथ विदेशों में भी योग का प्रचार कर रहे हैं। अब हाल यह है कि भारत से ज्यादा विदेशों में इसका वर्चस्व है। और इस योग में सबसे ज्यादा युवा लोग शामिल है। विदेशों में इसके योग सेंटर भी मिल जाएंगे।

जहां पर योग सीखने वालों की अच्छी खासी भींड़ होती है। आज हम आपको एक ऐसी योग टीचर के बारें में बता रहें है। जो कि दुनिया की सबसे उम्रदराज योग टीचर हैं। साथ ही आज भी लोगों को योग का पाठ पढ़ा रही हैं।

ये है दुनिया की सबसे उम्रदराज योग टीचर

ये हैं 97 साल की ताओ पोर्चोन लिंच है जोकि दुनिया की सबसे उम्रदराज योग का खिताब पा चुकी हैं। साथ ही इनका नाम गिनीज बुक में भी शामिल किया जा चुका हैं। जो कि आज भी यूयॉर्क के वेचेस्‍टर में 400 से ज्‍यादा लोगों को योग सिखातीं हैं।

ताओ पोर्चोन लिंच के जीवन की कहानी एक फिल्म से कम नहीं हैं। इन्होंने हाल में ही अपनी बायोग्राफी लिखी है। यह योग टीचर होने से पहले एक मॉडल और अभिनेत्री थी। जो कि लनवीं और चैनल नामक ब्रांड के लिए काम करती थी।

लिंच का जन्म बंगाल की खाड़ी में बनी फ्रैंच कॉलोनी में हुआ था। वह बी.केएस अंयगर और के. पट्टाभी जोएस के साथ पथटी थी। जिसके साथ ही वह योगा की क्लास लेती थी। जिससे वह योग की ओर बढ़ी। जिसके कारण लिंच 26 सालों से योग सीखा रही हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े गांधी जी ने कैसे बदला लिंच का जीवन

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement