Friday, March 29, 2024
Advertisement

आंखों की बिलनी से है परेशान, तो इन घरेलू उपायों से दर्द पाएं तुरंत निजात

आंख की बिलनी यानी की पलकों पर होने वाले ऑयल ग्‍लैंड का एक इंफेक्शन होता है। जिसका मुख्य कारण गंदगी, मेकअप या बार-बार हाथ, तनाव, हार्मेन परिवर्तन आदि के कारण होता है। ये स्टैफिलोकोकस नामक बैक्‍टीरिया के कारण फैलता है। जिसके कारण पलकों में सूजन सी आ जाती है। जो कि एक दाने की तरह दिखाई देता है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: June 04, 2018 15:01 IST
Stye causes- India TV Hindi
Stye causes

हेल्थ हेस्क: आंख की बिलनी यानी की पलकों पर होने वाले ऑयल ग्‍लैंड का एक इंफेक्शन होता है। जिसका मुख्य कारण गंदगी, मेकअप या बार-बार हाथ, तनाव, हार्मेोन परिवर्तन आदि के कारण होता है। ये स्टैफिलोकोकस नामक बैक्‍टीरिया के कारण फैलता है। जिसके कारण पलकों में सूजन सी आ जाती है। जो कि एक दाने की तरह दिखाई देता है।

कहा होता है आंखो में बिलनी

यह पलक के बाहरी या भीतरी क्षेत्र में पनपती है, जिसके अंदर पस भर जाता है और इसमें चुभन वाली दर्द भी होता है। हालांकि यह परेशानी एक से दो सप्‍ताह के भीतर अपने आप ठीक होने लगती है।

अगर आपको हमेशा यह समस्या हो जाती है तो आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।

ग्रीन टी
आंख की बिलनी पर ग्रीन टी काफी फायदेमंद हो सकती है। इसमें ऐसे तत्व पाएं जाते है। जो कि बैक्टीरिया को आसानी से भगा देता है। ग्रीन टी में मौजूद टैनिन संक्रमण बढ़ने से रोकते भी हैं। इसकलिए बस आपको करना है कि गर्म पानी ग्रीन टी डालनी है और इस घोल को 5 मिनट तक आंख की बिलनी पर लगाएं। फिर इसे हटा दें।

एलोवेरा जेल
अगर आपके पास एलोवेरा है तो ये आंख की बिलनी का सबसे अच्‍छा घरेलू ट्रिटमेंट है। इसके लिए आपको करना है कि आपको बस इतना करना है कि एलोवेरा का टुकड़ा लें और इसके जेल को बिलनी में लगाएं। कम से कम 20 मिनट लगे रहने के बाद साफ पानी से धो लें। यह चिपचिपा तरल पदार्थ बैक्टीरिया को मारने में सक्षम है, इस प्रकार आगे संक्रमण को रोकने में मदद करता है। साथ ही सूजन से निजात दिलाएंगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement