Friday, April 19, 2024
Advertisement

खीरे के पानी के होते है कई लाभ , जानिए इसे बनाने की विधि

खीरे के पानी का सेवन करने से आप दिन भर तरोताजा महसूस करते है क्योकीं खीरे के पानी से शरीर में नमी बनी रहती है। साथ ही शरीर का तापमान सही तरीके से बनाएं रखने के लिए नमी का शरीर में होना महत्वपूर्ण होता है। इससे हमारे परिसंचरण तंत्र को मदद मिलती है।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: March 29, 2016 18:51 IST
cucumber water- India TV Hindi
cucumber water

नई दिल्ली: गर्मियां आ गई हैं, और इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। गर्मियां आते ही अपने साथ अनेकों बीमारियां  लेकर आती है।गर्मियों में लू लगना, शरीर में पानी की कमी होना, जैसी चीजें आम हैं। इस मौसम में हमारी त्वचा तैलीय हो जाती है जिसके कारण चेहरे पर दाने होने का डर रहता है।

ये भी पढ़े

अगर इस मौसम की बात की जाए तो हमें रेशेदार फल-सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में खीरे का सेवन लाभदायक माना गया है, जो की शरीर को ठंड़ा रखता है। हमें गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, इससे हमारा शरीर ठंडा रहता है। और साथ ही शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।  इस मौसम में हमें षोषक तत्व और विटामिन से भरपूर आहार लेना चाहिए जो की हमें शक्ति प्रदान करता है और खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, जो हमें गर्म मौसम में  तरोताजा रखता है।

हमारे आहार विशेषज्ञ  इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और गर्म मौसम में शरीर को क्रियाशील बनाने के लिए खीरे के पानी का सेवन करने की सलाह देते है ।अब आप सोच रहे होगें की खीरे के पानी को कैसे बनाया जाएं इसके लिए आप खीरे के कुछ टुकड़े लें और एक बोतल में पानी भरे और इसमें डाल दें। प्यास लगने पर इसी पानी को पीएं। आइएं जानते है खीरे के पानी के कुछ चुनिंदा लाभ।

अगली स्लाइड मे पढ़े और फायदे

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement