Thursday, March 28, 2024
Advertisement

पुदीने का यूं इस्तेमाल कर मिनटों में पाएं मुंह की बदबू से हमेशा के लिए निजात

पुदीने में भरपूर मात्रा में एंटीबॉयोटिक गुण पाएं जाते है। जानिए इसका कैसे इस्तेमाल कर आप मुंह की बदबू से हमेशा के लिए निजात पा सकते है। साथ ही जानिए और स्वास्थ्य संबंधी फायदों के बारें में।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: January 23, 2018 18:17 IST
mouth stench- India TV Hindi
mouth stench

हेल्थ डेस्क: पुदीने में कई औषधीय गुण पाएं जाते है। इसे इंग्लिश में 'Mint' कहते है। पुदीना एक बेहतरीन माउथफ्रेशनर माना जाता है। इतना ही नहीं इसमें भरपूर मात्रा में एंटीबॉयोटिक गुण पाएं जाते है। जानिए इसका कैसे इस्तेमाल कर आप मुंह की बदबू से हमेशा के लिए निजात पा सकते है। साथ ही जानिए और स्वास्थ्य संबंधी फायदों के बारें में।

मुंह की बदबू

अगर आपके मुंह से बदबू आ रही है तो आप पुदीने के रस से कुल्ला करें। इससे आपके मुंह में ठंडक पहुंचेगी। इसके साथ ही बदबू से निजात मिलेगा।

हिचकी
अगर आपको लगातार हिचकी आ रही है तो पुदीने के रस के साथ थोड़ा शहद मिलाकर खा लें।

खांसी
अगर आपको खांसी की समस्या है तो पुदीने की चाय में 2 चुटकी नमक डालकर पी लें। राहत मिलेगी।

mint

mint

दांतो में हो दर्द
अगर आपके दांतो में दर्द है, तो 2-4 पत्तियां रोज चबाएं। इससे दांतो का दर्द खत्म होगा। इसके साथ ही पायरिया और मसूढों से आ रही खून से भी निजात मिलेगा।

गैस की परेशानी करें छूमंतर
गैस की परेशानी हो तो पुदीने की चाय पीने से फायदा मिलता है।

प्रसव के समय दर्द
महिला को प्रसव के समय पुदीने का रस पीना चाहिए, इससे आसानी से प्रसव हो जाता है।

पेट दर्द
पेटदर्द होने पर पुदीने को जीरा, हींग, काली मिर्च में नमक मिलाकर पीने से पेट का दर्द समाप्त हो जाता है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement