Thursday, March 28, 2024
Advertisement

रोजाना योगा करने से होते हैं कई फायदे, तीसरा फायदा सुनकर जाएंगे चौंक

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगा करना फायदेमंद होता है। इसकी मदद से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: June 06, 2019 9:19 IST
Health benefits of yoga- India TV Hindi
Health benefits of yoga

शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए स्वस्थ रखना बेहद जरुरी होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज या योगा(Yoga) करना फायदेमंद होता है। योगा आपके शरीर को कई तरीके से फायदे पहुंचाता है। यह शरीर के साथ दिमाग को भी शांत रखने में मददगार होता है। आप रोजाना घर पर ही योगा करके शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। तो आइए आपको योगा करने के फायदों के बारे में बताते हैं।

ह्दय को स्वस्थ रखना:

योगा आपके ह्दय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे ह्दय में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। जिसकी मदद से ह्दय संबंधित बीमारियां होने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

तनाव कम करता है:
अगर आप रोजाना योगा करते हैं तो इससे तनाव कम करने में मदद मिलती है। योगा के दौरान आप गहरी सांस लेते हैं जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। नींद संबंधित समस्या दूर करने के लिए भी योगा फायदेमंद होता है।

वजन कम करने में मददगार:
वजन कम करने के लिए योगा एक बेहतरीन तरीका है। यह आपके शरीर को टोन रखने में मदद करता है। यह वजन कम करके सही वजन पाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करता है:
योगा इम्यूनिटी में सुधार करने में मदद करता है। यह आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है जो आपके फेफड़े, हद्य और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह आपको स्वस्थ खाने में भी मदद करता है।

Also Read:

वजन कम करना चाहते हैं तो फायदेमंद है मेथीदाना, इस तरह करें सेवन

एक दिन में इतने कप कॉफी पीना हो सकता है आपकी सेहत के लिए खतरनाक, स्टडी में हुआ खुलासा

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement