Friday, April 26, 2024
Advertisement

B'DAY SPL: 54 साल की उम्र में सलमान खान यूं रखते हैं खुद को फिट, ये है उनके वर्कआउट का तरीका

Salman Khan Fitness: 54 साल की उम्र में सलमान खान बहुत ही ज्यादा फिट है। जिसके बारें में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह कैसे खुद को इतना फिट रखते है। तो जानें सलमान खान के बर्थडे पर वह खुद को कैसे रखते है फिट।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: December 26, 2019 19:15 IST
Salman Khan- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM/SALMAN KHAN Salman Khan

हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड के 'भाई' और सुपरस्टार सलमान खान(Salman Khan) 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान का जन्म मुंबई में 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। सलमान खान का मूल नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है और उनके पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने लेखक हैं। 53 साल की उम्र में सलमान खान बहुत ही ज्यादा फिट है। जिसके बारें में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह कैसे खुद को इतना फिट रखते है। तो जानें सलमान खान के बर्थडे पर वह खुद को कैसे रखते है फिट।

सलमान खुद को फिट रखने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं। सूत्रों के अनुसार माना जाता है कि सलमान के सबसे फेवरेट फूड स्पाइसी और इटालियन था। इसके अलावा वह पावभाजी, पिज्जा, आइसक्रीम बहुत पसंद करते थे, लेकिन फिटनेस के कारण इन सभी चीजों से दूरी बनानी पड़ी। इनको छोड़कर सलमान प्रोटीन संबंधी चीजे जैसे कि अंडा, मछली, मीट और दूध ज्यादा खाते है। इसके साथ ही भरपूर मात्रा नें पानी पीते है। जानिए उनकी डाइट। (सलमान खान ने बर्थडे पर दिया अपने फैंस को बहुत ही बेशकीमती तोहफा, जानें आखिर क्या है खास )

सलमान खान ब्रेकफास्ट

सलमान खान अपने दिन की शुरुआत अंडे का सफेद भाग और प्रोटीन शेक के साथ करते है।
जब वह एक्सरसाइज कर लेते है। तब वह बादाम, ओट्स के साथ-साथ प्रोटीन बार और अंडा का सफेद भाग खाते है।
इसके साथ ही लो फैट दूध पीते है।

सलमान खान  लंच
दबंग खान लंच में नॉन वेज में फ्राइड फिश, मटन के अलावा फ्राइड सब्जी और 5 चपाती खाते हैं। इसके साथ में वे खूब सारा सलाद और फल भी लेते हैं। (Best Health Stories of 2018: साल 2018 में सबसे ज्यादा पढ़ी गईं ये खबरें... )

सलमान खान  स्नैक्स
सलमान स्नैक्स में प्रोटीन बार, नट्स आदि लेते हैं।

सलमान खान  डिनर
सलमान खान डिनर में सफेद अंडे का हिस्सा, सूप और मछली या चिकन खाते है।

सलमान खान वर्कआउट
सलमान खान रोजाना कम से कम 3 घंटे वर्कआउट करते है। सलमान जिम में सबसे ज्यादा एब्स, बाईशेप्स और ट्राईशेप्स पर ध्यान देते हैं। रोजाना वह कम से कम 300 कैलोरी खर्च करते है। यह मेगा स्टार रोजाना 2000 सिटअप और 1000 पुशअप लगाता हैं। जिसके बारें में आप कल्पना भी नहीं कर सकते है। रोजाना चिन अप और पुल अप के अलावा 500 कंच्रेस करते हैं। सलमान खान को जॉगिंग और साइकलिंग बहुत ही ज्यादा पसंद है। जब वह एक्सरसाइज नहीं करते है तो कम से कम 3 घंटे साइकलिंग करते हैं।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement