Friday, March 29, 2024
Advertisement

फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर का था 140 किलो वजन, ऐसे किया 50 किलो कम, आप भी फॉलो करें ये डाइट चार्ट

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि मोटापे के कारण 22 साल की उम्र में अर्जुन को अस्थमा की भी समस्या हो गई थी। इतना ज्यादा मोटे हो गए थे कि अर्जुन कपूर एयरलाइन्स की सीट पर फिट नहीं बैठ पाते थे। वे अपने वजन के कारण 10 सेकेंड से ज्यादा दौड़ नहीं पाते थे। जानिए कैसे किया वजन कम।

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: June 26, 2018 8:15 IST
Arjun kapoor fitness- India TV Hindi
Arjun kapoor

हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। साल 2012 में 'इश्कजादे' फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर एक जमाने में पहले 140 किलो के हुआ करते थें। इस फिल्म में आने के बाद अर्जुन ने कई फिल्मों में काम किया। अर्जुन भी उन एक्टर्स में शामिल है जो कि फिल्मों में आने के लिए अपना वजन कम किया।

वैसे तो आपने अर्जुन कपूर को 'इश्कजादे' में ही देखा है लेकिन उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत निखिल अडवाणी की फिल्म 'कल हो न हो' से कर दी थी। इस फिल्म में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर रहें। इतना ही नहीं इस फिल्म उन्होंने 'नो एंट्री' और 'वान्टेड' जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म 'इशdकजादे' के रिलीज़ होने से कुछ हफ्ते पहले ही अर्जुन की मां का निधन हो गया था।

सलमान के कारण किया वजन कम

फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर काफी मोटे हुआ करते थे। बताते है कि उन्हें वजन कम करने की प्रेरणा सलमान खान से मिली। उन्होंने कहा था 'फिल्मों में आना चाहते है तो वजन कम करो'। जिसका नतीजा आज हम सब देख रहे है।

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि मोटापे के कारण 22 साल की उम्र में अर्जुन को अस्थमा की भी समस्या हो गई थी। इतना ज्यादा मोटे हो गए थे कि अर्जुन कपूर एयरलाइन्स की सीट पर फिट नहीं बैठ पाते थे। वे अपने वजन के कारण 10 सेकेंड से ज्यादा दौड़ नहीं पाते थे।

असिस्ट करने के दौरान अर्जुन कपूर को महसूस हुआ कि वे कैमरे के पीछे काम करते हुए खुद को संतुष्ट नहीं पा रहे। उनके दिमाग में एक्टर बनने की धुन सवार हुई। लेकिन एक्टर बनने के बीच में रोड़ा था 50 किलो अतिरिक्त वजन। तब अर्जुन ने खुद पर काम करने की सोची।

बॉलीवुड निर्देशक बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने जब अपनी डेब्यू फिल्म में सिक्स पैक दिखाएं और सबको अपना दीवाना बना लिया। इसके लिए उन्होंने स्‍ट्रिक्स एक्सरसाइज फॉलो की। रोजाना एक्सरसाइज और खुद पर नियंत्रण रखकर अर्जुन ने चार साल में 50 किलो वजन कम किया। जानिए कैसे।

Arjun kapoor fitness

Arjun kapoor

अर्जुन कपूर ने किए ये वर्कआउट

  • वेट ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज
  • सर्किट ट्रेनिंग
  • क्रॉस फिट ट्रेनिंग
  • बेंच प्रेस
  • स्‍क्वैट्स
  • डेडलिफ्ट्स
  • पुलअप्स

Arjun kapoor fitness

Arjun kapoor

क्या था डायट प्लान
अर्जुन कपूर बहुत फूडी थे। यहां तक की वे एक बार में 6 मैकडोनाल्ड्स के बर्गर खा जाते थे। एक्सरसाइज के साथ ही अर्जुन ने महसूस किया कि वे बिना स्ट्रीक्ट डायट प्लान के वजन कम नहीं कर सकते तो उन्होंने जंकफूड खाना बंद कर दिया। इसके साथ ही एक नियमित आहार लेना शुरु कर दिया।

ब्रेकफास्ट
अर्जुन अपने दिन की शुरुआत टोस्ट, 4-6 अंडे और वर्कआउट के समय प्रोटीन शेक लेते है।

लंच
अर्जुन लंच पर बाजरा या आटा रोटी, दाल, सब्जी और चिकन खाते थे।

डिनर
अर्जुन डिनर पर फिश या चिकन और चावल खाते थे।

सफेद चावल के बजाय अर्जुन साउथ अमेरिकन ग्रेन का क्वीनोआ खाते थे जो कि प्रोटीनयुक्त था। कार्ब्स और मीठे से अर्जुन खुद को दूर रखते थे। शुगर के बजाय अर्जुन स्ट्राबेरी या अनानास जैसी चीजें खाते थे। मीठे से दूर रहने के लिए अर्जुन ब्लैक कॉफी पीते थे

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement