Friday, April 26, 2024
Advertisement

दूध के साथ कभी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स

दूध के साथ कभी भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: February 21, 2019 7:44 IST
Do not have milk after eating these food items- India TV Hindi
Do not have milk after eating these food items

दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को रोज़ाना एक गिलास दूध ज़रूर पीना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं, साथ ही इसमें कई पौष्टिक तत्व होते हैं। कुछ लोग सुबह दूध पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोग रात को। हालांकि लोग इस बात का ध्यान नहीं देते कि कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिनके साथ उन्हें दूध नहीं पीना चाहिए। जानिए क्या खाने के तुरंत बाद आपको दूध नहीं पीना चाहिए...

नमक से बनी चीजों के साथ

 Do not have milk after eating these food items

Do not have milk after eating these food items

नमकीन चीजों के साथ कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। नाश्ते में अगर आप नमक से बनी चीजे खा रहे हैं तो उसके साथ कभी दूध न पीएं।

मछली के साथ

दूध ठंडा माना जाता है इसलिए इसे कभी गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए। मछली गर्म मानी जाती है। इसलिए मथली के साथ दूध पीने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

 Do not have milk after eating these food items

Do not have milk after eating these food items

खट्टे फलों के साथ

दूध के साथ फल, खासकर खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। संतरा, नींबू खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए और इन फलों और दूध को भी साथ में नहीं खाना चाहिए। इससे उल्टी हो सकती है।

उड़द के साथ

उड़द की दाल खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए। उड़द की दाल खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही दूध पीना चाहिए। तुरंत दूध पीने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

 Do not have milk after eating these food items

Do not have milk after eating these food items

गाजर, आलू के साथ

गाजर, शकरकंद, आलू, तेल, दही, नारियल, लहसुन के साथ भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

Also Read:

साबुत धनिया का करें यूं इस्तेमाल और पाएं हमेशा के लिए थायरॉइड से निजात

नार्मल से दिखने वाले पेट के इन लक्षणों को न करें इग्नोर, हो सकते है Stomach Cancer के शिकार

ज्यादा सोना भी कर सकता है आपका वजन कम, जानिए कैसे

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement