Thursday, March 28, 2024
Advertisement

रेडवाइन और अंगूर के सेवन से कम हो सकता है अस्थमा, जानिए कैसे

यह एक एलिमेंट है, जो नेचुरली कुछ प्लांट फूड, जैसे अंगूर में पाया जाता है। यह एयरवेज की सूजन संबंधी बीमारियों को घटा सकता और रोगजनक बैकटीरिया द्वारा होने वाले सूजन पर काबू कर सकता है।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: November 30, 2016 13:35 IST
wine asthma- India TV Hindi
wine asthma

हेल्थ डेस्क: रेडवाइन और अंगूर के फायदों के बारें में तो आप अच्छी तरह से जानते होगे। रेड वाइन का एक गिलास हर किसी को पसंद आता हैं। किसी किसी को तो रेड वाइन कुछ ज्यादा ही पसंद आती हैं। लेकिन इसका प्रयोग केवल एक स्वादिष्ट शराब के रुप में ही नही किया जाता बल्कि ये हमारे स्वास्थ के लिए भी बहुत अच्छी होती हैं।

ये भी पढ़े-

उसी तरह अंगूर भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी व ई पाए जाते हैं। अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होता है कि ये सेहत का खजाना भी हैं।

एक शोध में यह बात सामने आई कि अंगूर और रेड वाइन का सेवन करने से आप अस्थमा को भी निंयंत्रित कर सकते है।  इनके इस्तेमाल क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) और कान के संक्रमण  को घटा सकता है। यह बात एक नए स्टडी में सामने आई है।

स्टडी के निष्कर्ष पत्रिका 'जर्नल साइंचटिफिट रिपोर्ट्स' में प्रकाशित हुए हैं। इसमें रिसवराट्राल की पहचान की गई है। यह एक एलिमेंट है, जो नेचुरली कुछ प्लांट फूड, जैसे अंगूर में पाया जाता है। यह एयरवेज की सूजन संबंधी बीमारियों को घटा सकता और रोगजनक बैकटीरिया द्वारा होने वाले सूजन पर काबू कर सकता है।

नतीजे बताते हैं कि यह यौगिक सेहत के लिए फायदेमंद है और नए, प्रभावी सूजन विरोधी उपचार कारकों को विकसित करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। जॉर्जिया स्टेट विश्वविद्यालय के शोधकर्ता जियान-डोंग ली ने कहा कि,  हमने रेड वाइन और अंगूर में एक महत्वपूर्ण घटक देखा है, जिसे रिसवराट्राल कहते हैं यह सूजन को दबा देता है।

रिसर्चर्स ने पाया कि रिसवराट्राल एक प्रमुख बैकटीरिया रोगवाहक जो ओटिटिस मीडिया और सीओपीडी की वजह है को दबा देता है। रिसवराट्राल पॉलिफिनाल के एक समूह का यौगिक है, जो एक एंटीआक्सिीडेंट की तरह काम करता है।

यह शरीर को होने वाले नुकसान से बचाता है। इसे लंबे समय से सूजन सहित कई बीमारियों का चिकित्सकीय एजेंट माना जाता है। अध्ययन में रिसवराट्राल को एक प्रमुख श्वसन रोगजनक नानटाइपिएबल हीमोफिलस इन्फलुएंजा (एनटीएचआई) के कारण हुए सूजन को रोकने में प्रभावी पाया गया।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement