Saturday, April 20, 2024
Advertisement

महिलाएं भूलकर भी इन संकेतो के न करें नजरअंदाज, हो सकता है सर्वाइकल कैंसर

सर्वाइकल कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा 16 से 30 वर्ष आयुवर्ग की महिलाओं में होता है। महिलाओं में आम तौर पर पाया जाने वाला एचपीवी (ह्यूमन पेपीलोमा वायरस) जल्दी ठीक हो जाता है लेकिन गंभीर रूप लेने पर आगे जाकर सर्वाइकल कैंसर का कारण बनता है। जानिए लक्षण और कैसे करें रोकथाम के बारें में

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: May 01, 2018 14:46 IST
cervical cancer- India TV Hindi
cervical cancer  

हेल्थ डेस्क:  महिलाओं में होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसरों में गर्भाशय ग्रीवा या सर्वाइकल कैंसर के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं। महिलाओं की प्राय: सभी स्वास्थ्य समस्याओं में यह कैंसर तीसरे नंबर पर शुमार किया जाता है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि सर्वाइकल कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा 16 से 30 वर्ष आयुवर्ग की महिलाओं में होता है। महिलाओं में आम तौर पर पाया जाने वाला एचपीवी (ह्यूमन पेपीलोमा वायरस) जल्दी ठीक हो जाता है लेकिन गंभीर रूप लेने पर आगे जाकर सर्वाइकल कैंसर का कारण बनता है।

सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) गर्भाशय का ही भाग है, जिसकी जांच योनि मार्ग से की जा सकती है। सर्विक्स की चौड़ाई एक इंच से भी कम होती है और इसकी लंबाई लगभग डेढ़ इंच होती है। सर्विक्स एक विशेष प्रकार की मांसपेशियों से घिरा होता है और यह सतह की कोशिकाओं (सरफेश सेल्स) की एक पतली पर्त से ढका होता है।

जानिए क्या है सर्वाइकल कैंसर

जब यह बीमारी कैंसर का रूप ले लेती है, तो इसे कार्कीनोमा कहते है। ऐसे वायरस के इंफेक्शन की वजह से जिससे एचपीवी (ह्यूमन पेपीलोमा) हो जाए, तो इससे डिस्प्लेसिया और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है जब ऐसे पार्टनर के साथ सेक्स किया है जिसने कई लोगों के साथ सेक्स किया हो। जिन महिलाओं का तंत्रिका तंत्र कमजोर होता है, साथ ही जिन महिलाओं का अंग प्रत्यारोपण हुआ हो, उन्हें ये बीमारी होने की संभावना रहती है।

लक्षण
व्हाइट डिस्चार्ज
अगर अक्सर आपकी वैजाइना से बदबूदार पानी का रिसाव होता है, तो यह भी सर्वाइकल कैंसर का एक लक्षण है। इसे नजरअंदाज न करें। तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें। इसे लिकोरिया भी कहा जाता है।

अनिमित खून बहना
अगर सेक्स करने के बाद अधिक खून बहें या फिर तेज दर्द हो, तो कैंसर का एक लक्षण हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और लक्षण और बचाव

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement