Thursday, April 25, 2024
Advertisement

घर में क्रिसमस ट्री लाने से पहले इन बातों का रखें ख्याल नहीं तो हो सकते हैं इस बीमारी का शिकार

हर तरफ क्रिसमस की धूम है। हर कोई अपनी क्रिसमस पार्टी को खास बनाने के लिए हर वह काम कर रहा है जो करना चाहिए। लोग अपने घर में क्रिसमस ट्री सजा रहे हैं तो दूसरी तरफ केक की वेराइटी से पूरा बाजार सजा हुआ है।

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: December 24, 2017 22:59 IST
christmas tree- India TV Hindi
christmas tree

नई दिल्ली: हर तरफ क्रिसमस की धूम है। हर कोई अपनी क्रिसमस पार्टी को खास बनाने के लिए हर वह काम कर रहा है जो करना चाहिए। लोग अपने घर में क्रिसमस ट्री सजा रहे हैं तो दूसरी तरफ केक की वेराइटी से पूरा बाजार सजा हुआ है। जहां तक क्रिसमस ट्री की बात करें तो ये आपके घर की सुंदरता को तो काफी बढ़ाता है लेकिन इसके साइड इफेक्ट जानकर आप हैरान हो जाएंगे। एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि क्रिसमस ट्री से आम बीमार हो सकते हैं।

क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री आपके घर की सुंदरता में चार चांद लगा देता है लेकिन शायद आपको ये नहीं पता कि क्रिसमस ट्री आपकी सेहत के‍ लिए नुकसानदेह भी होता है। इसके कारण इंसोमिया और लिथर्जी जैसी बीमारियां हो सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि क्रिसमस के दौरान आप सेहतमंद रहें तो घर से क्रिसमस ट्री को दूर रखें।

अगर आपको सर्दी-ज़ुकाम है तो क्रिसमस ट्री से ये और बढ़ सकता है। यदि आपको हल्का सर्दी जुकाम भी है तो क्रिसमस ट्री इसे इंसोमिया और लिथर्जी जैसी बीमारियों में बदल सकता है। इस मेडीकल कंडीशन को एक्सपर्ट्स ‘क्रिसमस ट्री सिंड्रोम’ के नाम से जानते हैं।

क्रिसमस ट्री से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा मनुष्य के शरीर और सांस संबंधी तंत्र पर नकारात्मक असर डालती है। क्रिसमस ट्री से खुजली, कफ, चेस्ट पेन, सांस लेने की समस्या, आंखों से पानी बहना, नींद ना आने की समस्या होने लगी। इतना ही नहीं कुछ बढ़ते हुए क्रिसमस ट्री के मोल्ड से कई बार लंबे समय तक होने वाला लंग इंफेक्शन तो कई बार निमोनिया और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियां भी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement