Friday, March 29, 2024
Advertisement

इरफान खान गए थे ओशो मेडिटेशन रिजार्ट, ली थी इस थेरेपी के बारें में पूरी जानकारी

इरफान खान ओशो को बहुत ज्यादा मानते है। वह पुणे के ओशो मेडिटेशन रिजार्ट गए जहां पर उन्होंने ओशो मेडिटेटिव थेरेपी के बारें में जानकारी ली। जानिए क्या है ये थेरेपी।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: March 08, 2018 18:26 IST
irrfan khan- India TV Hindi
irrfan khan

हेल्थ डेस्क: इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के स्वास्थ्य को लेकर काफी खबरें फैल रही है। खबरें तो इस तरह भी फैल चुकी है कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। कई सूत्र ये कह रहे है कि वह अस्पताल में भर्ती है। जिन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती करने की बात भी कही जा रही थी, जिसे हॉस्पिटल की ओर से खारिज कर दिया गया है।

वहीं फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा का कहना है कि उन्हों कोई बीमारी नहीं हुई है। वह बिल्कुल ठीक है। आपको बता दें कि इरफान खान ओशो को बहुत ज्यादा मानते है। वह पुणे के ओशो मेडिटेशन रिजार्ट गए जहां पर उन्होंने ओशो मेडिटेटिव थेरेपी के बारें में जानकारी ली। जानिए क्या है ये थेरेपी।

ओशो टाइम्स की एडिटर मां अमृता साधना ने बताया कि मुंबई में शूटिंग के बीच से थोड़ा समय निकालकर पुणे के ओशो गेस्ट हाउस आएं थे। मां अमृता ने बताया कि इरफान ओशो को बहुत मानते हैं। उन्होंने मुझसे कहा था, "एक समय था कि मै ओशो का दीवाना था। जो कि किताब ओशो की होती थी उसे जरुर पढ़ता था"

मां अमृता ने बताया कि इरफान यहां आकर ओशो मेडिटेटिव थेरेपी के बारें में पूरी जानकारी ली थीं। इसके बाद दूसरे दिन हमने देखा कि वह सन्नाटे में गेस्ट हाउस के बार लगी बुद्ध की मूर्तियों के पास बैठ गए। उन्होंने बताया कि यह स्थान ऐसा है जहां पर हर कोई खीचा चला जाता है। जैसे कोई चुंबकीय शक्ति खींच रही हो। आप भी जानें आखिर क्या है ओशो मेडिटेट्व थेरेपी।

ओशो मेडिटेट्व थेरेपी

यह थेरेपी चार तरह की होती है। जो कि आज के समय में हर इंसान को बहुत ही जरुरी है। इसको करने से कभी भी इंसान को दवाओं की जरुरत नहीं पड़ेगी। जानिए इन 4 थेरेपी के बारें में।

अगली स्लाइड में पढ़ें और थेरेपी के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement