Friday, April 26, 2024
Advertisement

गिलोय का रस पीनें के फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप

गिलोय की पत्तियो में अधिक मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, फास्‍फोरस और तने में स्टार्च पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटीबायोटिक और एंटीवायरल जैसे तत्‍व भी पाएं जाते है। जो आपके सरीर की रक्षा कई बीमारियों से करते है। जानिए इसका सेवन करने के फायदे।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: March 21, 2016 13:40 IST

benifits of giloy juice for health

benifits of giloy juice for health

उल्टी से दिलाएं निजात
कई लोगो को गर्मियों में उल्टी की समस्या होना आम बात होती है। अगर आपको यह समस्या है तो गिलोय के रस में मिश्री या शहद मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन करें। इससे आपके शरीर में ठंडक पहुचेंगी जिससे आपको उल्टी आना बंद हो जाएगा।
 
पेट संबधी रोगो के लिए फायदेमंद
गिलोय के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से पेट से संबंधित सभी रोग ठीक हो जाते है। इसके साथ ही आप गिलोय और शतावरी को साथ पीस कर एक गिलास पानी में मिलाकर पकाएं। जब उबाल कर ये आधा हो जाए तो सुबह-शाम इसका सेवन करें। इससे आपको राहत मिलेगी।

आंखो की रोशनी बढ़ाए
गिलोय के रस को आंवले के साथ मिलाकर पीने से आंखो के लिए लाभ पहुंचता है। इसके सेवन से आंखो से संबंधित रोग तो दूर होते ही है साथ ही रोशनी भी बढ़ती है। गिलोय के रस में त्रिफला को मिलाकर काढ़ा बना लें इस काढ़े में पीपल के चूर्ण और शहद मिलाकर सुबह-शाम इसका सेवन करें।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement