Thursday, April 18, 2024
Advertisement

अक्षय कुमार की इस trick को अपना लेंगे तो कभी नहीं बढ़ेगा weight, PM Modi भी कर चुके हैं कंफर्म

हाल ही में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्सनल इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने पीएम से कहा कि वो दिन में एक खास लाइफस्टाइल अपनाते हैं जिसकी वजह से वो अब तक छरहरे और ऊर्जावान हैं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: April 26, 2019 13:12 IST
Akshay kumar- India TV Hindi
Akshay kumar

हेल्थ डेस्क: हाल ही में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्सनल इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने पीएम से कहा कि वो दिन में एक खास लाइफस्टाइल अपनाते हैं जिसकी वजह से वो अब तक छरहरे और ऊर्जावान हैं। उनकी इस लाइफस्टाइल का पीएम मोदी ने  भी पूरा समर्थन किया और उन्होंने भी कहा कि इस आदत से कोई भी व्यक्ति उनकी तरह फिट रह सकता है। आइए जानते हैं कि अक्षय किस लाइफस्टाइल की वकालत कर रहे हैं जिसके मुरीद खुद पीएम मोदी भी हैं।

सुबह सवेरे नाश्ता

अक्षय ने कहा कि वो सुबह सात बजे नाश्ता कर लेते हैं। इससे उनके शरीर को दोपहर तक ऊर्जा मिलती है। दरअसल शरीर को सुबह  सवेरे सबसे ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है इसलिए भरपेट और भरपूर नाश्ता करना चाहिए। अगर हम लेट नाश्ता करेंगे तो शरीर थका थका महसूस होगा और हम कामकाज और कसरत जैसी चीजें भी नहीं कर पाएंगे। आयुर्वेद भी सुबह जल्दी नाश्ता करने की वकालत करता है। सुबह जितना जल्दी बिस्तर छोड़ देंगे, उतना शरीर फिट रहेगा।

ये भी पढ़ें- बेहद तेजी से बढ़ा हुआ पेट घटाएंगी ये 5 चीजें, बगल की दुकान पर मिलेंगी बेहद सस्ते में

दोपहर 12 बजे लंच
बकौल अक्षय कुमार वो दोपहर 12 बजे लंच कर लेते हैं। दरअसल यही लंच करने का सही समय है। इस समय नाश्ते से कुछ कम खाएं और ज्यादा तेल वाली चीजें न खाएं। अक्षय कुमार का मानना है कि दोपहर का किया गया भोजन शाम तक आपके शरीर की गाड़ी खींचता है, इसलिए भोजन ऊर्जा वाला होना चाहिए।

शाम 7 बजे डिनर
अक्षय कुमार शाम सात बजे डिनर कर लेते हैं। उनका कहना है कि रात से पहले किया गया भोजन जल्दी पचता है और आंतों को उसे पचाने के लिए अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती। खुद पीएम मोदी भी रात का खाना जल्दी खाने की आदत का समर्थन करते हैं।देर रात किया गया गरिष्ठ भोजन पेट में पड़ा रह जाता है और उससे मोटापा बढ़ता है। कोशिश करें कि रात आठ बजे से पहले भोजन कर ही लें। रात को जितना हल्का भोजन करेंगे, शरीर को उतनी ही कम मेहनत भोजन पचाने के लिए करनी होगी।

कितनी बार चबाकर खाएं
अपनी फिटनेस के राज खोलते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि वो भोजन करते समय इस बात का ध्यान रखते हैं कि भोजन कितनी बार चबाया जा रहा है। वो एक कौर को 40 बार चबाते हैं जिससे आंतों को भोजन चबाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और भोजन जल्द पचता है। मेडिकल साइंस भी इस बात की पुष्टि करता है कि अगर बार भोजन को 30 से ज्यादा बार चबाकर खाते हैं तो आप कम खा पाते हैं और वो जल्दी पचता भी है जिससे शरीर को ऊर्जा तो पूरी मिलती है लेकिन शरीर पर चर्बी नहीं चढ़ती।

वैसे भी खाने को धीरे-धीरे और कई बार चबाना वेट लॉस के चमत्कारिक जरिए के तौर पर सालों से आजमाया जा रहा है। 1926 में एक डॉक्टर लियोनार्ड विलियम्स ने मोटापे और वेट लॉस (weight loss) पर एक किताब लिखी थी। किताब में उन्होंने लिखा है कि पेट में ‘दांतों द्वारा महीन किया हुआ’ और ‘लार से भरा हुआ’ भोजन पहुंचना चाहिए पेट वही चीज ग्रहण करे जो उसके लिए बेहतर है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो अक्षय कुमार की लाइफस्टाइल के ये चार सूत्र इस बात के गवाह हैं कि छरहरे औऱ फिट रहने के लिए दिनचर्या में कुछ आसान से बदलाव करके आप एक सुपरस्टार की तरह फिट बॉडी पा सकते हैं।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement