Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

मॉनसून में प्रेग्नेंट महिला अपना रखें खास ख्याल, नहीं तो हो सकती हैं इस बीमारी का शिकार

मॉनसून का असर हर तरफ दिख रहा है। मॉनसून में हमें खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। लेकिन इन सब के बीच प्रेग्नेंट औरतों को ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत। क्योंकि इस बदलते मौसम में कई तरह की बीमारियों को खतरा बढ़ जाता है।

Swati Singh Written by: Swati Singh
Updated on: July 20, 2018 14:48 IST
monsoon- India TV Hindi
monsoon

नई दिल्ली: मॉनसून का असर हर तरफ दिख रहा है। मॉनसून में हमें खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। लेकिन इन सब के बीच प्रेग्नेंट औरतों को ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत। क्योंकि इस बदलते मौसम में कई तरह की बीमारियों को खतरा बढ़ जाता है।

ज्यादा बारिश होने की वजह से हर तरफ पानी जमा हो जाता है और जिसकी वजह से मच्छर पनपने लग जाते हैं। जिसकी वजह से डेंगू, मलेरिया और चिकगुनिया का खतरा बढ़ जाता है। इस बरसात के मौसम में प्रेग्नेंट औरतों के लिए कई खतरे भी है। इस बदलते मौसम के साथ  प्रेग्नेंट वुमन का मूड भी स्विंग होता रहता है।

Indian Meteorological Department के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली और फिर मुंबई में भारी बारिश की वजह से कई बीमारी फैल रही है। इस मौसम में प्रेग्नेंट वुमन को अपनी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आज हम आपको इससे जुड़े कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं।

hydrated water

hydrated water

बॉडी को हाइड्रेट रखें

ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और बॉडी को हाइड्रेट रखें। इससे प्रेगनेंसी के दौरान आपको हेडेक, डिजिनेस और फैटिग की समस्या नहीं होगी।

healthy diet

healthy diet

हेल्दी डाइट लें
ग्रीन वेजिटेबल, फ्रूट्स, जूस, फाइबर, प्रोटिन से युक्त खाना खाएं। कोशिश करें ज्यादा से ज्यादा फ्रेश पका हुआ खाना, सूप, साग-सब्जियां खाएं जैसे पालक, बंद गोभी आदि क्योंकि यह सब से आपको कभी भी पेट का इंफेक्शन नहीं होगा।

सी फूड

सी फूड

सी फूड न खाएं
इस मॉनसून सीजन में सी फूड न खाएं खासकर मछली और प्रॉन न खाएं।(ज्यादा जंक फूड खाना आपकी फर्टिलिटी पर डाल सकता है असर)

soap

soap

अपने आप को साफ रखें
प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर ख्याल रखें कि आप अपने आप को साफ रखें। टॉयलेट यूज़ करने के बाद अच्छे से साबुन-साफ पानी से अपने हाथ-पैरों को साफ करें।(साउथ अफ्रीका में सेनिटरी पैड्स बनाते नजर आईं मानुषी छिल्लर, देखें जागरुकत करती हुईं उनकी खूबसूरत तस्वीरें)

pregnancy

pregnancy

ठीक साइज के कपड़े पहने
प्रेगनेंसी के दौरान सिर्फ हेल्दी फूड ही नहीं अपने कपड़ो के साइज का भी ध्यान रखना चाहिए। आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप सही साइज के कपड़े पहने ताकि  आप ज्यादा से ज्यादा आरामदायक फिल करें।(स्किन पर हो रही एलर्जी का कारण कहीं आपका परफ्यूम तो नहीं?)

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement