Saturday, April 20, 2024
Advertisement

पहनी जाने वाली डिवाइस देगी वातावरण की जानकारी

 वैज्ञानिक एक ऐसी पहनी जाने वाली डिवाइस विकसित कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय डेटा एकत्र करते हुए व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करना है। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह डिवाइस इसे पहनने वाले व्यक्ति के तत्कालिक वातावरण पर उसकी शारीरिक प्रतिक्रिया को माप सकता है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: February 18, 2019 10:01 IST
environment - India TV Hindi
environment 

नई दिल्ली: वैज्ञानिक एक ऐसी पहनी जाने वाली डिवाइस विकसित कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय डेटा एकत्र करते हुए व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करना है। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह डिवाइस इसे पहनने वाले व्यक्ति के तत्कालिक वातावरण पर उसकी शारीरिक प्रतिक्रिया को माप सकता है।

यूएनएसडब्ल्यू की नेगिन नजारियन ने कहा, "हमने फिटबिट घड़ियों में कुछ सेंसर लगा दिए हैं, जो वायु तापमान और आद्र्रता से जानकारी लेते ही हैं, साथ ही उस वातावरण में उस व्यक्ति के दिल की धड़कन, त्वचा के तापमान और त्वचा की आद्र्रता जैसी शारीरिक प्रतिक्रिया की भी जानकारी लेते हैं।"

नजारियन ने कहा, "हमने कुछ एप्स भी विकसित किए हैं, जहां आप हमसे बात कर सकते हैं और हमें वातावरण के बारे में अपना अहसास बता सकते हैं, जिससे हम एक कार्यप्रणाली और समाधान विकसित कर सकते हैं, जिसे अमल में लाया जा सके।"

टीम का कहना है कि परियोजना कूलबिट का उद्देश्य प्रत्येक पहनने वाले के लिए व्यक्तिगत अनुकूल मॉडल बनाना है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, एक कूलबिट यूजर दौड़ लगाने के लिए व्यक्तिगत रूप से सुरक्षित मार्ग तैयार कर सकता है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement