Saturday, April 20, 2024
Advertisement

सोनम कपूर के इस लुक ने जीता फैंस का दिल, इस लुक के लिए आपको खर्च करना होगा इतने रुपए

सोनम ने अपने बर्थडे पर एक बार फिर अपने स्टाइल से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। जानें उनके आउटफिट्स की कीमत।

Shivani Singh Written by: Shivani Singh @lastshivani
Published on: June 10, 2019 13:50 IST
SONAM KAPOOR- India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH SONAM KAPOOR

नई दिल्ली: सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह स्टाइलिश साड़ी से लेकर वेस्टर्न लुक में धमाल मचा देती हैं। हाल में ही वह एयरपोर्ट पर अपने स्टाइलिश लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया था। वहीं सोनम ने अपने बर्थडे पर एक बार फिर अपने स्टाइल से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया।

सोनम कपूर ने 9 जून को अपना बर्थडे शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। जिसमें उनकी फैमिली के साथ-साथ फ्रेड्स मौजूद रहें।

SONAM KAPOOR

SONAM KAPOOR

सोनम के लुक की बात करें तो वह ओपन व्हाइट कलर की ओवरसाइज शर्ट पहने हुए थीं। जिसके साथ प्लेटेड सिल्वर कलर की स्कर्ट पहनी। इस लुक को देखकर आप यह कह सकते है पार्टी लुक और कैजुअल लुक को एक साथ कैसे करना है। जिससे कि आपके ऊपर वह परफेक्ट ले।

Sonam kapoor ovesrsizedskirt

Sonam kapoor

इस लुक के साथ सोनम कपूर ने लाइट मेकअप और रेड लिपस्टिक के साथ खूबसूरत लोअर पौनीटेल बनाई हुई थी। वहीं गले में डायमंड का चोकर पहना हुआ था। जो कि उनकी खूबसूरती को और कई गुना बढ़ा रहा था।

Sonam kapoor ovesrsized shirt

Sonam kapoor ovesrsized shirt

अब बात करें सोनम के इन खूबसूरत आउटफिट्स  के कीमत की। तो आपको बता दें कि यह व्हाइट कलर की ओवरसाइज शर्ट jacquemus ब्रांड के कलेक्शन में एक है। जिसकी कीमत 468$ करीब 32 हजार 500 रुपए की है।

Sonam kapoor ovesrsizedskirt

Sonam kapoor ovesrsizedskirt 

वहीं स्कर्ट की बात करें तो वह Emilia Wickstead ब्रांड की है। जिसकी कीमत $1,070 यानी करीब 74 हजार रुपए है।

सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'जोया फैक्टर' में नजर आने वाली हैं।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement