Thursday, April 18, 2024
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा का ये छोटा सा बैग बना है इस लैदर से, कीमत होश उड़ाने वाली

Priyanka Chopra Bag Cast: बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कीकुछ तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह शीर ड्रेस पहना हुआ है। इसके साथ ही एक छोटा सा हैंडबैग लिया हुआ है। जानें ये हैंडबैग क्यों है खास। साथ ही जानें इसकी कीमत।

Shivani Singh Written by: Shivani Singh @lastshivani
Published on: March 20, 2019 13:07 IST
Priyanka Chopra - India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM Priyanka Chopra

Priyanka Chopra  Leather  Bag Cost:  बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल स्टेटमेंट के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह एक ऐसी अभिनेत्री है जो कि हर एक ओकेजन में बिल्कुल हटकर नजर आती हैं। उन्हें ये बात अच्छी तरह से पता है कि किस ओकेजन में किस तरह दिखना है। प्रियंका ट्रेडिशनल के साथ-साथ वेस्टर्न लुक में भी लाजवाब लगती हैं। हाल में ही उनकी कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह शीर ड्रेस पहना हुआ है। इसके साथ ही एक छोटा सा हैंडबैग लिया हुआ है। जानें ये हैंडबैग क्यों है खास। साथ ही जानें इसकी कीमत

 

प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो उन्होनें Philosophy di Lorenzo Serafini ब्रांड के कलेक्शन से ब्लैक कलर की शीर ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ ही लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ हाई बन बनाया हुआ था। वहीं पैरों में  louboutinworld ब्रांड के  सैंडल पहना हुआ था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक को medea sisters लेबल का छोटा से बैग के साथ पूरा किया।

अब इस छोटे से बैग कि बात करें तो यह खास तरह के लैदर से बना हुआ है।  इसकी वेबसाइट के अनुसार, यह बैग 100% Calfskin Leather के साथ-साथ Embossed Crocodile Leather से बना हुआ है।

medea handbag

Image Source : MEDEA
medea handbag

जब इसमें ऐसी लैदर इस्तेमाल की गई है तो आप समझ सकते है कि इसकी कीमत भी अधिक होगी। जी हां इसकी कीमत की बात करें तो यह 572 € यानी करीब 44,633 रुपए की है।

ऐसा नहीं है कि प्रियंका पहली बार महंगे बैग्स, सैंडल या फिर ड्रेस में नजर आईं हुई है। उनके हर एक लुक की कीमत लाखों रुपए होती है।

आपको बता दें, दुनिया भर में अपने नाम का डंका बजवा रहीं प्रियंका चोपड़ा को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। उनका नाम एंटरटेनमेंट की दुनिया की 50 ताकतवर महिलाओं में शामिल किया गया है। देसी गर्ल से अब प्रियंका चोपड़ा जोनास बन चुकीं इस ख़ूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री को यूएसए टूडे पॉवर आइकल लिस्ट में जगह दी गई है।

प्रियंका चोपड़ा शीर ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस, तो पति निक जोनस ने सोशल मीडिया में दिया ऐसा रिएक्शन

रेड कार्पेट पर छाया दीपिका, मलाइका और जाह्नवी कपूर का रेड लुक, देखें तस्वीरें

आलिया भट्ट की इस खूबसूरत मेक्सी ड्रेस की कीमत केवल 3 हजार रुपए

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement