Thursday, March 28, 2024
Advertisement

फ्रांस में पति निक जोनस के साथ स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, जेठ जो जोनस की शादी से पहले पहनी शानदार ड्रेस

फ्रांस से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का लुक सामने आया है। जिसे फैंस को काफी खुश कर दिया है।

Shivani Singh Written by: Shivani Singh @lastshivani
Updated on: June 28, 2019 17:56 IST
Priyanka chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM Priyanka chopra

Priyanka Chopra Dress Cost: प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह अपने जेठ और निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में बिजी है। हाल में ही पेरिस में बैचलर पार्टी रखी गई थी। जिसमें प्रियंका के एक से बढ़कर एक लुक सामने आए जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच फ्रांस से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का लुक सामने आया है। जिसने फैंस को काफी खुश कर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की सॉटिन स्लिप ड्रेस कैरी की हुई है। जिसके साथ मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हेयरस्टाइल में पोनीटेल बना रखी है।

प्रियंका चोपड़ा ने कानों में हूप ईयररिंग्स पहने है। जो  jennifer fisher jewelry के कलेक्शन में से एक है। जिसकी कीमत $395 यानी करीब 27 हजार बताई जा रही हैं।

इसके साथ ही ब्लैक कलर के शेड्स लगाए हुए नजर आई। जो कि kenzo के कलेक्शन के है। जिनकी कीमत €180 करीब 14 हजार रुपए है।

प्रियंका चोपड़ा की इस ब्लैक ड्रेस की काफी चर्चा हो रही है। जिसकी वजह है इसकी कीमत। जी हां प्रियंका हमेशा हजारों और लाखों की ड्रेस पहनती है। लेकिन इसकी कीमत आपको हैरान कर सकती है।

प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस की बात करें तो यह Aritzia के कलेक्शन में से एक है।

aritzia dress

Image Source : ARITZIA
aritzia dress

इस Slip Slip dress की कीमत की बात करें तो यह 90$ यानी करीब 6 हजार 2 सौ रुपए की है। इस ड्रेस को आम लोग भी आसानी से खरीद सकते हैं। 

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म में नजर आ रही है। 'द स्काई इज पिंक' नाम की इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें-

'कबीर सिंह' हिट होते ही लाखों का बैग लेकर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई कियारा आडवाणी, सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल

सोफी टर्नर की दूसरी शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा का हुआ ये हाल, पेरिस में एक थीम पार्टी में सफेद बालों में आईं नज़र

पेरिस में पति निक जोनस के साथ हॉट अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, इस ड्रेस की कीमत उड़ा देगी होश

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement