Friday, April 19, 2024
Advertisement

Chandrayaan 2: इसरो ने लैंडर का पता लगाने के बाद ट्वीट करके अमूल ने कहा, 'मिशन जल्द ही पूरा होगा'

चंद्रयान 2 के आखिरी वक्त में विफल होने के भावुक क्षण को एक तस्वीर में इस तरह उकेरा है..

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: September 09, 2019 20:26 IST
amul isro s vikram lander - India TV Hindi
amul isro s vikram lander

चंद्रयान-2 मिशन के तहत चांद पर भेजे गए विक्रम लैंडर का संपर्क भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों से लैंडिंग से पहले टूट गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने इसरो के चेयरमैन के सिवन को गले लहाकर धीरज बंधाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो ने हर किसी के दिल को छुआ था। अब अमूल ने इस भावुक क्षण को एक तस्वीर में शेयर किया है।

अमूल एक ऐसा ब्रांड है। जो अक्सर किसी मशहूर या चर्चित घटना या व्यक्ति के बारे में चुटीले अंदाज में बयां करने के लिए जाना जाता है।

कभी चांद पर नहीं था एक भी दाग, इस घमंड के चलते मिला श्राप, यूं दागदार हुआ चांद

अमूल द्वारा बनाए गए इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया है, ' अमूल टॉपिकल: सपना जिंदा रहता है... मिशन जल्द ही पूरा होगा!'

सपना जिंदा रहता है... मिशन जल्द ही पूरा होगा!'' ने कैप्शन के साथ तस्वीर में पीएम मोदी और इसरो चीफ की गले लगते हुए तस्वीर बनाई है। जिसमें लिखा है चांद तारों को छुने की आसां..

चांद के बिना अधूरे हैं ये त्योहार, वहीं इस दिन चांद को देखना है गुनाह

बता दें कि चांद की सतह से महज दो किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम का संपर्क स्पेस कंट्रोल सेंटर से टूट गया। रात 1.49 पर लैंडर विक्रम से सिग्नल मिलने बंद हो गये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसरो के कंट्रोल सेंटर में खुद मौजूद थे और वहां पर मौजूद वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ा रहे थे। लेकिन इसरो चीफ ने देश के लोगों से कहा है कि जल्द ही वह लैंडर विक्रम से संपर्क बना पाएंगे।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement