Friday, April 19, 2024
Advertisement

Bakrid 2019: फैमिली, खास दोस्त और रिश्तेदारों को WhatsApp मैसेज, sms, wallpaper photos के जरिए इस तरह दें 'बकरीद' की बधाई

बकरीद 2019: ईद उल अजहा यानि बकरीद कल दुनिया के कई देशों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर दोस्तों, फैमिली, रिश्तेदारों को भेजें शुभकामनाएं संदेश।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: August 11, 2019 19:45 IST
बकरीद 2019- India TV Hindi
Image Source : बकरीद 2019

बकरीद 2019: ईद उल अजहा यानि बकरीद कल दुनिया के कई देशों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर दोस्तों, फैमिली, रिश्तेदारों को भेजें शुभकामनाएं संदेश।बकरीद को ईद उल अजह भी कहा जाता है। ईद उल फितर यानि सेवई वाली ईद के करीब दो महीने बाद ईद उल अजह मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक यह त्योहार हर साल ज़िलहिज्ज के महीने में मनाया जाता है। मुसलमानों का यह पवित्र त्योहार कुर्बानी के त्योहार के रूप में जाना जाता है। खास बात यह भी है कि ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाने के पीछे एक रोचक कहानी है।

बता दें कि मीठी सेवई वाली ईद यानि ईद-उल-फितर के बाद इस्लाम धर्म का यह दूसरा सबसे प्रमुख त्योहार है। इस्लाम में इस त्योहार को कुर्बानी पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस त्योहार की शुरुआत हजरत इब्राहिम से हुई थी। ईद-उल-जुहा के मौके पर हज़रत इब्राहिम अल्लाह के हुक्म पर अल्लाह के प्रति अपनी वफादारी दिखाने के लिए अपने बेटे हजरत इस्माइल को कुर्बान करने पर राजी हुए थे। ईद-उल-जुहा को ईद-ए-कुर्बानी भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन नियमों का पालन करते हुए कुर्बानी दी जाती है।

ईद उल अजहा 2019

Image Source :
ईद उल अजहा 2019

अल्‍लाह आपको खु़दाई की सारी नेमतें दे, 

अल्‍लाह आपको खुशियां और अता करे, 
दुआ हमारी है आपके साथ, 
बकरा ईद पर आप और सबाब हासिल करें!!! 
ईद मुबारक़!!! 

ईद उल अजहा

Image Source :
ईद उल अजहा

हवा को खुशबू मुबारक
फिज़ा को मौसम मुबारक
दिलों को प्‍यार मुबारक 
आपको हमारी तरफ से बकरीद मुबारक
ईद मुबारक़!!! 

ईद उल अजहा

Image Source :
ईद उल अजहा

आज ख़ुदा की हम पर हो मेहरबानी, 
करदे माफ हम लोगों की सारी नाफरमानी, 
ईद का दिन आज, आओ मिलकर करें यही वादा, 
खुदा की ही राहों पर हम चलेंगे सदा!!! 
ईद मुबारक़!!! 

ईद उल अजहा

Image Source :
ईद उल अजहा

ईद उल अजहा

ईद उल अजहा

बकरीद 2019

बकरीद 2019

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement