Friday, March 29, 2024
Advertisement

कांस में सोनम और रिया कपूर के फैशन सेंस को लेकर हुआ अनिल कपूर को गर्व, लिखा भावुक पोस्ट

अनिल कपूर को सोनम कपूर के लुक और उन लुक्स के पीछे जिनका दिमाग था यानि रिया कपूर पर काफी गर्व हो रहा है। इसके लिए उन्होंने इंस्ट्राग्राम में एक पोस्ट शेयर की है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: May 22, 2019 16:32 IST
anil kapoor, daughter, sonam , rhea, cannes 2019- India TV Hindi
anil kapoor with daughter sonam and rhea

Cannes 2019: सोनम कपूर इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Fil Festival 2019) में अपने फैशन और स्टाइल का जलवा बिखेरती हुए नजर आ रही हैं। वह रेड कारपेट में टेक्सिडो पहनकर हर किसी के दिल में अपनी छाप छोड़ गई है।

सोनम कपूर के कांस से कई लुक्स सामने आ चुके है। जिससे हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। इसी बीत सोनम कपूर और रिया कपूर के ऊपर उनके पापा अनिल कपूर को काफी गर्व महसूस हो रहा है।

अनिल कपूर को सोनम कपूर के लुक और उन लुक्स के पीछे जिनका दिमाग था यानि रिया कपूर पर काफी गर्व हो रहा है। इसके लिए उन्होंने इंस्ट्राग्राम में एक पोस्ट शेयर की है।

अनिल कपूर ने सोनम कपूर के कांस की पांच तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'एक समय में एक आउटफिट्स से दुनिया में तूफान सा आ गया। फैशन के साथ इस तरह की कला देखकर मेरी बेटियों तुम पर गर्व है।'

सोनम कपूर ने कांस में अपने रेड कलर के गाउन से ही फैशन स्टाइल में हर किसी को टक्कर देती हुई नजर आईं थी। जो कि Maison Valentino का शीर गाउन था।

इस लुक के बाद सोनम ने वायलट कलर की ड्रेस पहनी। जो कि Elie Saab के कलेक्शन था।

तीसरे लुक की बात करें तो वह बिल्कुल क्वीन के लुक में नजर आईं। इस लुक के लिए उन्होंने डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन में से एक ड्रेस चुनी।

चौथे लुक में सोनम कलर ऑफ शोल्डर बैक डीप यैलो कलर की ड्रेस में नजर आईं। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। जो कि Ashi Studio में से एक था।

सोनम कपूर के इतने बेहतरीन लुक के बाद कांस के रेड कारपेट में  Ralph and Russo ऑल व्हाइट लुक में लेडी बॉस की तरह नजर आईं। 

ये भी पढ़ें-

Cannes 2019: कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी टाइट ड्रेस के कारण बेहोश हुई ये एक्ट्रेस

Cannes 2019: कांस के रेड कारपेट में सोनम कपूर 'बॉस लेडी' के लुक में आईं नजर, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

Cannes 2019: कांस में मल्लिका शेरावत ने रिपीट किया साल 2014 का रेड कारपेट आउटफिट्स, खुद ही देखें तस्वीरें

Cannes 2019: सोनम कपूर का तीसरा लुक आया सामने, क्वीन के लुक में बरपा रही हैं कहर

Cannes 2019: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का ये लुक काफी हो रहा है वायरल, इस ड्रेस की कीमत कर सकती है आपको हैरान

Cannes 2019: कंगना रनौत के इस बोल्ड लुक ने फैंस का चुरा लिया था दिल, लेकिन इस ड्रेस की कीमत उड़ा देगी होश

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement