Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

इन दो पॉप स्टार के कपड़े डिजाइन करेंगी नीता लुल्ला, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप के लिए कपड़े डिजाइन कर चुकी नीता लुल्ला अब रैपर विज खलीफा, गायक जेसन डेरुलो और डीजे मार्टिन गेरिक्स के लिए कपड़े डिजाइन करेंगी। तीनों भारत में पहली बार टूर कर रहे हैं।

IANS Edited by: IANS
Updated on: December 23, 2017 14:04 IST
nita lulla - India TV Hindi
nita lulla

मुंबई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप के लिए कपड़े डिजाइन कर चुकी नीता लुल्ला अब रैपर विज खलीफा, गायक जेसन डेरुलो और डीजे मार्टिन गेरिक्स के लिए कपड़े डिजाइन करेंगी। तीनों भारत में पहली बार टूर कर रहे हैं।

खलीफा, डेरुलो और गेरिक्स गोवा में 27-30 दिसंबर तक म्यूजिक फेस्टिवल में शो करेंगे। खलीफा और डेरुलो रेशम का कुर्ता पहनेंगे। डेरुलो के कुर्ते पर रुद्रवीना प्रिंट भी होगा। गेरिक्स एक बॉम्बर जैकेट पहनेंगे।

लुल्ला ने एक बयान में कहा, "खलीफा और गेरिक्स के कपड़ों के लिए हमने गुजरात की आदिवासी जाती रबारी की महिलाओं से प्रेरणा ली है। डेरुलो के लिए हमने वृंदावन के सिम्फनी कलेक्शन से प्रेरणा ली है जो राधा-कुष्ण की कहानी पर आधारित है।"

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement