Friday, March 29, 2024
Advertisement

विरुष्का के रिसेप्शन में रेखा पर टिकी सबकी निगाहें, दिखा ऐसा दिलकश अंदाज

जहां एक और प्रियंका चोपड़ा, श्री देवी, कंगना रनौत, मादुरी दीक्षित ग्लैमरस अवतार में नजर आई। लेकिन इनके बावजूद रेखा सभी का लाइमटाइम चूरा ले गई।

Shivani Singh Written by: Shivani Singh @lastshivani
Updated on: December 27, 2017 17:55 IST
rekha- India TV Hindi
rekha

नई दिल्ली: मंगलवार को मुबंई के परेल के एक होटल में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। इसके पहले दोनों ने दिल्ली में भी रिसेप्शन दिया था। मुंबई के रिसेप्शन में क्रिकेट, बॉलीवुड और कॉर्पोरेट जगत की हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन यहां पर एक्ट्रेस ऐसी थी जिसके सामने अनुष्का भी फीकी लगने लगी थी। जहां एक और प्रियंका चोपड़ा, श्री देवी, कंगना रनौत, मादुरी दीक्षित ग्लैमरस अवतार में नजर आई। लेकिन इनके बावजूद रेखा सभी का लाइमटाइम चूरा ले गई।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिसेप्शन में 63 साल की रेखा ग्लैमर अवतार में दिखी। जी हां इनके पहुचंते ही पार्टी में सभी की निगाहे सिर्फ उन्हीं पर थी।

रेखा पिंक गोल्डननकलर की साड़ी पहनें नजर आईं। जिसमें उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहनी हुई थी। गाढ़े रंग रंग का सिंदूर औप चटक लाल रंग की लिपस्टिक के साथ हाथों में चूड़ी और अंगूठियां पहनी हुई थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थी।

इसके साथ ही रेखा ने हाथों में गोल्डन कलर की पोटली की तरह पर्स ले रखा था। जिसके साथ वह हर किसी को देखने में मजबूर कर रही थी।

अनुष्का और विराट के रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन, करण जौहर रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, वरुण धवन, महेन्द्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, सायना नेहवाल, हार्दिक पाड्या, आर अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, राजकुमार हीरानी, आदित्य रॉय कपूर, रमेश तौरानी, बोमन ईरानी, विधु विनोद चोपड़ा, अनुराग बसु, कैटरीन कैफ, एर आर रहमान, रवि शास्त्री समेत क्रिकेट और बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement