Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

PHOTOS: ऑफ व्हाइट पैंटसूट में नजर आईं सोनम कपूर, फोटो देखकर आप भी कहेंगे WOW

एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी हॉट एंड ग्लैमरस फोटोशूट की वजह से खासा सुर्खियों में है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: October 22, 2018 12:56 IST
sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

नई दिल्ली: एक्ट्रेस सोनम कपूर(Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी हॉट एंड ग्लैमरस फोटोशूट की वजह से खासा सुर्खियों में है। हाल ही में सोनम कपूर की एक और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में सोनम ऑफ व्हाइट पैंटसूट पहनी हुईं है और साथ ही उन्होंने चीते प्रिंट की स्टेलेटोज के साथ ग्रीन कलर का क्लच लिए हुए है साथ ही गोल्डन रंग की इयरिंग भी पहन रखा है।

बेगलुरु के एक फंक्शन के दौरान सोनम को इस खास अंदाज में देखा गया। आपको बता दें कि सोनम इन दिनों अपनी ग्लैमरस फोटो को लेकर खुब चर्चा बटोर रही हैं। हाल ही में सोनम ने ओवर साइज मेजंटा रंग का कुर्ता पहना हुआ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस कुर्ते को कलोल दत्ता ने डिजाइन किया है।

इस ओवर साइज कुर्ते के साथ सोनम ने बैगी पैंट पहना था। साथ ही सोनम का हेयर स्टाइल हिराल भाटिया ने किया था। और आई मेकअप तनवी बोरकर ने किय़ा था जो काफी डार्क आई शैडो का इस्तेमाल किया गया था। साथ सी सोनम ने लाल बिंदी भी लगाई थी। सोनम की स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के पीछे उनकी बहन रिया कपूर का बहुत बड़ा योगदान है। इस व्हाइट ड्रेस को राहुल मिश्रा ने तैयार किया था साथ ही उसी ड्रेस के मैच से व्हाइट जैकेट सोनम कपूर पर बहुत ही अच्छा लग रहा था।(PHOTOS: सोनम कपूर के इसी स्टाईलिश अंदाज को देखकर उन्हें कहा जाता है फैशन दीवा)

sonam kapoor

sonam kapoor

(PHOTOS: परिणीति चोपड़ा ने कैसे तय किया एक इन्वेस्टमेंट मैनेजर से हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस तक का सफर)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement