Friday, April 26, 2024
Advertisement

रणवीर सिंह की इस कॉटन जर्सी की कीमत कर देगी हैरान, इतने में आप कर सकते है एक शानदार ट्रिप

यरपोर्ट लुक में रणवीर सिंह ने Gucci की ब्लू रेड कॉटन जर्सी स्वैटशर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने लाइट ब्लू कलर का ट्राउजर के साथ-साथ व्हाइट शूज पहना हुआ था। जानिए क्या है इसकी कीमत...

Shivani Singh Written by: Shivani Singh @lastshivani
Updated on: May 02, 2018 8:44 IST
ranveer singh- India TV Hindi
ranveer singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड में काफी एनर्जेटिक कहे जाने वाले रणवीर सिंह अभी तक विदेश यात्रा में थे। हाल में ही वह वापस आए है। स्विट्जरलैंड में काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

कुछ दिनों पहले रणवीर ने स्विट्जरलैंड से अपनी येलो जैकेट में एक तस्वीर शेयर की थी। इसके अलावा ही उन्होंने इंस्ट्राग्राम में की तस्वीरें शेयर की है। हाल में ही उन्होंने एक वीडियों भी शेयर किया। जिसमें वह चार्ली चैप्लिन बने हुए नजर आ रहे है। वह बिल्कुल चार्ली की तरह छड़ी भी घुमा रहे है।

हाल में ही रणवीर सिंह एयरपोर्ट में नजर आएं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह अपनी स्टाइल के कारण हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहते है। वह कब क्या किस ड्रेस में नजर आ जाएं। यह बात किसी नहीं पता है।

ranveer singh

ranveer singh

एयरपोर्ट लुक में रणवीर सिंह ने Gucci की ब्लू रेड स्वैटशर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने लाइट ब्लू कलर का ट्राउजर के साथ-साथ व्हाइट शूज पहना हुआ था। उनके स्टाइल को पूरा कर रही थी सिर पर लगी हुई व्हाइट कलर की कैप।

ranveer singh
 

ranveer singh  

रणवीर सिंह ने Gucci की जो स्वैटशर्ट  पहनी थी। यह जर्सी कॉटन में थी। जिसकी कीमत $ 980 यानी कि करीब 65,473.80 रुपए है। इतने में आप आईफोन खरीद सकते है। या फिर फैमिली के साथ एक ट्रिप में जा सकते है।  

बता दें कि रणवीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ को एक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं। इसका पहला शेड्यूल मुंबई के झोपड़-पट्टी इलाके में पूरा हो चुका है। असके अलावा जल्द ही रणवीर सिंह अपनी गर्लफ्रेड और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement