Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

इस फेमस डिजाइनर का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनकर निक जोनस के साथ सात फेरे लेंगी प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्टूबर में अपने सपनों के राजकुमार निक जोनस के साथ सात फेरे लेंगी। दोनों की शादी कहां होगी अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: October 10, 2018 11:58 IST
priyanka chopra wedding- India TV Hindi
priyanka chopra wedding

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्टूबर में अपने सपनों के राजकुमार निक जोनस के साथ सात फेरे लेंगी। दोनों की शादी कहां होगी अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन शादी की तैयारियां खुब जोर-शोर से चल रही है। जी हां अंग्रजी पॉर्टल स्पॉट ब्वॉय के मुताबिक प्रियंका अपनी शादी का लहंगा फेमस डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला से बनवा सकती हैं।

आपतो बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके विदेशी राजकुमार निक जोनस की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खलबली मचाती रहती हैं। ऐसे में अब ये खबर है कि नवंबर में ये जोड़ी शादी के बंधन में बंध जाएगी। इसी वजह है ये जोड़ी मुंबई से लेकर जोधपुर तक शादी के लिए जगह की रेकी करते स्पॉट हो रही है। हाल ही में इस जोड़ी को जोधपुर में देखा गया था। वहीं स्पॉटबॉय वेबसाईट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी शादी का लहंगा तय कर लिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला से मिलने पहुंची थी जहां उन्होंने डिजाइनर से 6 घंटे तक बातचीत की और कई लहंगों को पहन कर देखा। स्पॉटबॉय के मुताबिक ''प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हिंदू रीती रिवाज से अपनी शादी को अंजाम देंगे। साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने अबू जानी और संदीप खोसला को उनकी शादी का लहंगा बनाने की जिम्मेदारी दी है। जहां प्रियंका ने 6 अक्टूबर को डिजाइनर से मुंबई में मुलाकात की थी। ''

खबरों की मानें तो अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई। जिस वजह से निक मिड नवंबर में मुंबई आएंगे और यहां यह जोड़ी अपनी शादी की तैयारियां शुरू करेगी। इस जोड़ी के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका की शादी भी अगले महीने नवंबर में होने वाली है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement