Thursday, April 25, 2024
Advertisement

एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने कराया हॉट फोटोशूट, साड़ी में दिखा बोल्ड अवतार

प्रियंका चोपड़ा की अभी तक की सबसे हॉट फोटो सामने आई है। इस फोटो में प्रियंका ने बैकलेस ब्लाउज के साथ प्रिंटेड बॉटल ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: June 05, 2019 19:21 IST
priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली:  प्रियंका चोपड़ा की अभी तक की सबसे हॉट फोटो सामने आई है। इस फोटो में प्रियंका ने बैकलेस ब्लाउज के साथ प्रिंटेड बॉटल ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई हैं। आपको बता दें कि प्रियंका ने यह हॉट फोटोशूट 'इनस्टाइल मैगजीन' के लिए करवाया है। इस फोटो के सिलसिले में प्रियंका से जब बात की गई तो उन्होंने बेहद दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 'मेरी एक प्रॉब्लम है जब मैं इंडियन लुक अपनाती हूं तब मैं बिलकुल अलग ही एनर्जी महसूस करती हूं'। साथ ही मैं इसे खास बनाने के लिए हर वो चीज ट्राई करती हूं जो भारतीय संस्कृति को दर्शाता हो।

जब मैं बच्ची थी तब मैं अपनी मां की साड़ी पहनती थी। मैं इस इंडियन लुक से पूरी दुनिया को भारतीय डिजाइन और डिजाइनर की बारीकियों को दर्शाना चाहती हूं। मैगजीन के कवर पेज की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई हैं। कवर पेज पर प्रियंका का बैकलेस अवतार देखने को मिल रहा है।

प्रियंका चोपड़ा के मेकअप की बात करें तो प्रियंका ने न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ हैं। न्यूड मेकअप में प्रियंका चोपड़ा गजब की सेक्सी और हॉट लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा वह एक्ट्रेस है जिन पर न्यूड मेकअप, शिमरी मकेअप, बोल्ड मेकअप अच्छा लगता हैं. प्रियंका कैसा भी लुक कैरी करें वह हमेशा सेक्सी लगती हैं। इस फोटो में प्रियंका की खूबसूरती को लेकर जितनी तारीफ की जाए कम है।

ये भी पढ़ें- 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस लवी सासन बनी साउथ इंडियन दुल्हन, देखें खूबसूरत तस्वीरें

फिल्म 'भारत' की एक्ट्रेस दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के साथ हॉट लुक में आईं नज़र, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नज़र

Eid Mehndi Design: ईद के इस खास मौके पर ऐसे 10 मिनट पर लगाए ये शानदार मेंहदी की डिजाइन्स

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement