Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ऑरेंज कलर के वन-शोल्डर गाउन में नजर आईं स्टनिंग, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ के एक इवेंट में बेहद खूबसूरत अंदाज में आईं नजर।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: December 04, 2019 11:47 IST
Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ हाल में ही शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट की। उन्होंने अपनी शादी का एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया था। जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा अपने लुक के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, प्रियंका  न्यूयार्क शहर में हुए 15वां यूनिसेफ स्नोफ्लैक बॉल के इवेंट में पंहुची थी। वह ब्लू कारपेट में अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस करने में कामयाब हो गए। 

इवेंट में प्रियंका चोपड़ा  ऑरेंज कलर का वन-शोल्डर टर्टल नेक गाउन पहने हुए नजर आईं। जिसमें कमर से लॉग ट्रेन अटैच था। 

प्रियंका ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप, मैचिंग लिपस्टिक के साथ बीच में पार्ट करके बालों की पौनीटेल बनाई हुई थी।

प्रियंका हमेशा की तरह इस बार फिर स्टाइलिश आउटफिट्स के साथ डायमंड ईयररिंग्स पहने हुए नजर आईं। इस लुक में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। 

प्रियंका ने पैपराजी को कई पोज में तस्वीरें क्लिक कराई। वहीं उनका इंडियन स्टाइल में नमस्ते भी करती हुई नजर आईं।

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के साथ 'The White Tiger'में नजर आ रही हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स में रिलीज होगी।  

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement