Friday, April 19, 2024
Advertisement

जेठ जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी से पहले पेरिस में स्टाइलिश लुक के साथ मंगलसूत्र फ्लॉंट करती नजर आई प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

: प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी ससुराल में एक और शादी की तैयारियों में बिज़ी हो गयी हैं। प्रियंका के जेठ जो जोनस (Joe Jonas) जल्द अपनी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ शादी रचाने वाले हैं। शादी फ़ैशन के शहर पेरिस (Paris) में होने वाली है। जहां से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सामने आईं है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: June 24, 2019 15:03 IST
priyanka chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM priyanka chopra

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी ससुराल में एक और शादी की तैयारियों में बिज़ी हो गयी हैं। प्रियंका के जेठ जो जोनस (Joe Jonas) जल्द अपनी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ शादी रचाने वाले हैं। शादी फ़ैशन के शहर पेरिस (Paris) में होने वाली है। जहां से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सामने आईं है।

प्रियंका चोपड़ा के 2 लुक सामने आए है। जिनमें वो मंगलसूत्र फ्लॉंट करती हुई नजर आ रही हैं।

प्रिंयका चोपड़ा की पहले लुक की बात करें तो वह पति निक के बिना पेरिस में नजर आईं। उन्होंने ऑलिव ग्रे कलर का डीप नेक जंपसूट पहना हुआ था। जिसके साथ स्टािलिश बूट पहने हुए थे।

इस लुक के साथ प्रियंका लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किए हुए थे। इस लुक के साथ प्रियंका मंगलसूत्र फ्लॉंट करती हुई नजर आईं।

वहीं दूसरे लुक की बात करें तो प्रियंका पति निक के साथ काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

प्रियंका ने ओवरसाइज पायजाम के साथ मैचिंग शर्ट पहनी हुई थी। जिसके साथ न्यूड लिपस्टिक और हेयर ओपन किया हुआ था।

वहीं निक के लुक की बात करें तो उन्होंने टीशर्ट के साथ क्रीम जींस और ऊपर से लाइट पिंक कलर की जैकेट पहनी हुई थी।

 

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement