Friday, March 29, 2024
Advertisement

इटली में फ्लोरल प्रिंट गाउन में कुछ इस अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, आप भी देखें तस्वीरें

क्वांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इटली में और इटली से उनकी कई फोटो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: September 24, 2018 10:08 IST
priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: क्वांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इटली में और इटली से उनकी कई फोटो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। अब आप सोचेंगे प्रियंका निक जोनस के साथ इटली में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही होंगी तो आपको बता दें कि दरअसल बात यह है कि बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी की इंगेजमेंट पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए प्रियंका निक जोनस के साथ पहुंची थीं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारे इस फंक्शन के लिए इटली पहुंच चुके हैं जहां से खूबसूरत तस्वीरें आई हैं। 

जैसे ही प्रियंका और निक जोनस की इस इवेंट से तस्वीरें बाहर आई सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। प्रियंका के फैन पेज पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया गया है जिसमें प्रियंका ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं।आपको बता दें कि, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई 21 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई। 

बता दें कि भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई आनंद पीरामल से इटली में संपन्न हो गई। इंगेजमेंट पार्टी का आयोजन इटली में किया गया था। आपको बता दें कि ईशा और आनंद पीरामल की शगाई की फोटो देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि इस पार्टी की तैयारी बिल्कुल शाही अंदाज में की गई थी। ईशा अंबानी की सगाई (Isha Ambani Engagement) इटली के लेक कोमो (Lake Como) में इसका पूरा आयोजन किया गया था।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement