Friday, March 29, 2024
Advertisement

मेहंदी सेरेमनी में इस अंदाज में नजर आईं युविका चौधरी, पहनी इस डिजाइनर की ड्रेस

टीवी के एक शो से शुरु हुई प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। दोनों 12 अक्टूबर 2018 को शादी करने वाले है। जिससे पहले मेंहदी सेरेमनी और इंगेजमेंट सेरेमनी आयोजन की गई।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: October 11, 2018 16:10 IST
Prince And Yuvika- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM/EPIC Prince And Yuvika

नई दिल्ली: टीवी के एक शो से शुरु हुई प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। दोनों 12 अक्टूबर 2018 को शादी करने वाले है। जिससे पहले मेंहदी सेरेमनी और इंगेजमेंट सेरेमनी आयोजन की गई।

मेंहदी सेरेमनी में प्रिंस और युविका काफी खुश नजर आ रहे थे। जिनकी मेंहदी की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

 

मेंहदी सेरेमनी के समय युविका काफी खूबूसरत नजर आ रही थी। उन्होंने मेंहदी कलर के ही लंहगा पहना हुआ था। जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी। इसके साथ उन्होंने कर्ली हेयर और लाइट मेकअप के साथ फ्लावर हाथ फूल माला और सिर पर लगाएं हुए थी। जो कि उन्हों एक दम राजकुमारी वाला लुक नजर आ रहा था।

युविका की इसखूबसूरत ब्लाउज-लहंगा की बात करें चो उन्होंने AKASHI Clothing से खरीदा था।

वहीं प्रिंस की बात करें तो उन्होंनें व्हाइट कलर की शेरनावी पहनी हुई थी। इसके साथ उनिहोंने भी गले में व्हाइट कलर का माला डाला हुआ था। दोनों लोग काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे।

मेंहदी सेरेमनी के दोनों के डांस के काफी वीडियो वायरल हो रहे है।

बता दें कि प्रिंस और युविका दोनों ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। दोनों ने अपनी सगाई की खबर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी थी। दोनों ने बिग बॉस 9 में एक साथ ही हिस्सा लिया था, और दोनों के प्यार की शुरुआत इसी शो के दौरान हुई थी। इससे पहले प्रिंस रोडीज 13, स्पलिट्सविला 8 में भी नजर आ चुके हैं। वहीं, युविका चौधरी ओम शांति ओम, नॉची एट 40 और एनीमी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

 

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement