Friday, April 19, 2024
Advertisement

रणबीर-आलिया ने ही नहीं बल्कि रेखा ने अपनी खूबसूरती से चुराई पूरी लाइमलाइट, देखें तस्वीरें

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया में गणेशोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अमिताभ बच्चन-जया बच्चन, माधुरी दीक्षित, आथिया शेट्टी, रणबीर-आलिया के अलावा रेखा भी नजर आईं। जिन्होंने पूरी लाइमलाइट चुरा ली।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: September 03, 2019 10:37 IST
nita ambani and mukesh ambani ganesh chaturthi - India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH nita ambani and mukesh ambani ganesh chaturthi

जहां देशभर में गणेश चतुर्थी बहुत ही धूमधाम से मनाई गई और बॉलीवुड इंडस्ट्री और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर न मनाई जाए। ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। जहां शिल्पा शेट्टी, सनी लियोनी, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, सलमान खान, अर्पिता खान, विवेक ओबेरॉय सहित कई स्टार्स अपने घर गणपति लाएं। साथ ही अंबानी परिवार से बहूत ही धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया। जिसे फेमस सेलेब्रिटी ने शिरकत की।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया में गणेशोत्सव का  आयोजन किया गया। जिसमें अमिताभ बच्चन-जया बच्चन, माधुरी दीक्षित, आथिया शेट्टी, रणबीर-आलिया के अलावा रेखा भी नजर आईं। जिन्होंने पूरी लाइमलाइट चुरा ली।

Rekha

Rekha

रेखा एवरग्रीन स्टाइल में नजर आईं। हर किसी की निगाहे उन्हें पर जाकर टिक गई। रेखा के लुक की बात करें तो वह कांजीवरम साड़ी में नजर आईं। जिसमें उन्होंने गोल्डन और पर्पल साड़ी में नजर आईं।

rekha

rekha

इस लुक के साथ रेखा सोलह श्रृंगार करे हुए नजर आईं। उन्होंने हाथों में गोल्डन और रेड चूड़ियों के साथ मांग टीका, खूबसूरत चोकर नेकलेस के साथ हैवी ईयररिंग्स पहने हुए नजर आईं। इसके साथ ही रेड लिपस्टिक ने उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया था।

alia bhatt

alia bhatt

वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आएं।

alia ranbir

alia ranbir

आलिया के लुक की बात करें तो वह फ्लोरल येलो कलर की साड़ी के साथ पिंक कलर का ब्लाउज पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किया हुआ था। वहीं ज्लैवरी के नाम पर केवल हैवी ईयररिंग्स पहने हुए नजर आईं। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement