Friday, April 26, 2024
Advertisement

शादी के बाद निक जोनस के साथ रेड गाउन पहने हुए प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें आईं सामने, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीर जोधपुर उम्मेद भवन पैलेस से ली गई है। इसमें प्रियंका चोपड़ा रेड कलर के टुली गाउन में नजर आ रही हैं। देखें तस्वीरें।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: December 07, 2018 19:21 IST
Priyanka Chopa- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM Priyanka Chopa

नई दिल्ली: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की हर एक फोटो इंटरनेट पर धूम मचा रही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज की फोटोज शेयर की। जिसके बाद से प्रियंका चोपड़ा के फैन क्लब शादी की अलग-अलग तस्वीरे सोशल मीडिया में शेयर कर रहे है। ऐसे में एक तस्वीर सामने आईं है जिसमें प्रियंका चोपड़ा रेड गाउन में नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीर जोधपुर उम्मेद भवन पैलेस से ली गई है। इसमें प्रियंका चोपड़ा रेड कलर के टुली गाउन में नजर आ रही हैं। जिसके साथ डायमंड चोकर नेकलेस के साथ ईयररिंग्स और माथा में बेंदी लगाई हुई है। इसके साथ हाथों में चूडा भी पहने हुए है। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं निक की बात करें तो वह व्हाइट शर्ट के साथ स्काई ब्लू कलर के कोट पैंट में नजर आ रहे है। वहीं प्रियंका के इस खूबसूरत गाउन की बात करें तो यह Dior ब्रांजड का है। जिसे कस्टमाइज किया गया है।

इंस्ट्राग्राम अकाउंट में शेयर की गई तस्वीरों के अनुसार ये तस्वीरें प्रियंका-निक की हिंदू शादी के बाद दिए गए रिसेप्शन की है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement