Thursday, April 25, 2024
Advertisement

10 साल छोटे निक के साथ डिनर डेट पर यूनिक बैग लेकर नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, कीमत कर देगी हैरान

इस डेट में प्रियंका चोपड़ा ने सिंपल से आउटफिट्स पहने हुए नजर आईं। उन्होनें आसामानी कलर की ड्रेस के साथ व्हाइट कलर का ओवर कोट लिया था। जिसमें वह खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। जानिए बैग की कीमत..

Shivani Singh Written by: Shivani Singh @lastshivani
Published on: June 14, 2018 9:20 IST
Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इन दिनों वह अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अक्सर नजर आ जाती हैं। प्रियंका हाल में ही निक के करीबी दोस्त की शादी में शरीक हुई थीं। इसके बाद मंगलवार रात दोनों न्यूयार्क में डिनर डेट में जाते हुए नजर आएं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

इस डेट में प्रियंका चोपड़ा ने सिंपल से आउटफिट्स पहने हुए नजर आईं। उन्होनें आसामानी कलर की ड्रेस के साथ व्हाइट कलर का ओवर कोट लिया था। जिसमें वह खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।

Bottega venet

Bottega venet

प्रियंका ने लाइट मेकअप के साथ bottega venet ब्रांड का खूबसूरत सा बैग कैरी कर रखा था। इस  Cement Intrecciato winkgtip city knot bag की कीमत  US$ 6,820 यानी कि करीब 4,60,725 रुपए है।

निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। वे 25 साल के हैं। इस डिनर डेट के दौरान निक ने हल्के रंग के ट्राउजर के साथ काले रंग की टीशर्ट पहनी थी।

Priyanka chopra

Priyanka chopra

ऐसा नहीं है कि प्रियंका पहली बार इतना मंहगा बैग लेकर नजर आईं। हाल में ही वह स्कर्ट और टॉप लुक में नजर आईं थी। इसके साथ उन्होंने Fendi Roma ब्रांड का बैग लिया हुआ था। जिसकी कीमत € 3.100 यानी कि 2,47,134 रुपए है।  

आपको बता दें कि अन्य बॉलीवुड सेलीब्रिटी की तरह मंहगे ड्रेस और एक्सेसरीज की लिस्च में प्रियंका चोपड़ा का भी नाम है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement