Friday, April 19, 2024
Advertisement

जानिए कहां से तैयार हुई थीं दीपिका-रणवीर की शादी की जूतियां, इन दो डिजाइनर्स ने मिलकर किया था डिजाइन

णवीर सिंह-दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी की खबर आते ही ये खबर आग की तरह चारों चरफ फैल गई थी। हर तरफ इस पॉवर कपल की ही बात हो रही थी। लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि शादी के बाद भी दीपिका-रणवीर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: November 23, 2018 9:46 IST
दीपिका-रणवीर की शादी...- India TV Hindi
दीपिका-रणवीर की शादी की जूतियां

नई दिल्ली: रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी की खबर आते ही ये खबर आग की तरह चारों चरफ फैल गई थी। हर तरफ इस पॉवर कपल की शादी की बात ही हो रही थी। लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि शादी के बाद भी दीपिका-रणवीर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में है। आपको बता दें कि जैसे-जैसे शादी की फोटो सोशल मीडिया पर आ रह ही हर तरफ दोनों के कपड़े, लहंगे, मेहंदी, जूतियां, रिसेप्शन की साड़ी, हार, ज्वेलरी की खबर ही है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं दोनों से जुड़ी एक और दिलचस्प खबर। आज हम आपको बताएंगे दीपिका-रणवीर की शादी की जूतियां आखिर किस डिजाइनर ने डिजाइन किया था।

एक ऑफिशियल वेबसाइट ने दीपिका-रणवीर की शादी की जूतियां की फोटो डालकर उससे जुड़ी जानकारी दी है। आपको बता दें कि दीपिका-रणवीर ने सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किये हुए जूतियां ही अपनी शादी में पहना था। दोनों की जूतियां की बात करें तो शादी में रणवीर सिंह ने पिंक कलर की जूती पहनी थी और दीपिका ने लाल रंग की जूती पहनी थी। इन जूतियों में सबसे खूबसूरत है इसका गोल्डन वर्क। पिंक कलर की जूती पर गोल्डन वर्क काफी सुंदर लग रहा था। दीपिका की जूतियों का रंग लाल है और उस पर गोल्डन का वर्क काफी अच्छा लग रहा था।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रणवीर सिंह अपनी जूती की वजह से ही ट्रोल हो गए थे। बात है वेडिंग रिसेप्शन की जहां दीपिका पादुकोण ने गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी के साथ व्हाइचट कलर का बाजूबंद ब्लाउज पहना है। इसके साथ पर्ल और कुंदन से बेहतरीन खूबसूरत ज्वैलरी पहनी है। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

वहीं रणवीर सिंह से रोहित बल द्वारा डिजाइन किए हुए ब्लैक-गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी है। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रहे है। रोहित बल की डिजाइन की हुई ये शेरवानी कत्यूर कलेक्शन 2018-19 में से एक है। रणवीर सिंह के जूती की बात करें तो अपनी शेरवानी की तरह ही पहनी हुई है। जो कि ब्लैक होने के साथ-साथ गोल्डन कलर की एंब्राइड्री की गई है। जिसके कारण वह काफी ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि रणवीर सिंह ने अपने शेरवानी के कपड़े से ही अपने लिए जूती बनवा ली है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement