Thursday, April 18, 2024
Advertisement

Mijwan Fashion Show: दीपिका-रणबीर ने साथ में किया रैंप वॉक, देखें फोटो

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर गुरुवार को फैशन शो 'द वॉक ऑफ मिजवान' में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट्स के साथ रैम्प पर एक साथ उतरे। इसके बाद फैन्स शांत कैसे रहते। देखते ही देखते उनकी तस्वीरें ट्विटर पर छा गईं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: April 20, 2018 11:00 IST
deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर गुरुवार को फैशन शो 'द वॉक ऑफ मिजवान' में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट्स के साथ रैम्प पर एक साथ उतरे। इसके बाद फैन्स शांत कैसे रहते। देखते ही देखते उनकी तस्वीरें ट्विटर पर छा गईं।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है। दोनों बचना ऐ हसीनों', 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। लंबे समय बाद दोनों को एक साथ देखना फैन्स के लिए काफी एक्साइटिंग था।

deepika padukone

deepika padukone

'बचना ऐ हसीनों' के बाद दोनों ने कुछ दिनों तक एक दूसरे को डेट भी किया था। यहां तक कि दीपिका ने अपनी गर्दन पर RK का टैटू भी बनवाया था लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।

deepika padukone

Image Source : PTI
deepika padukone

इन तस्वीरों में रणबीर और दीपिका दोनों ही काफी स्टनिंग लग रहे हैं। दोनों ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की बेहतरीन एंब्रॉयडर ड्रेस पहनी थी। आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने फ्लोरल शेरवानी में रणबीर कपूर और पर्ल एंब्रॉयडरी से बनें लहंगे में दीपिका पादुकोण जब एक-दूसरे के साथ रैम्प पर आए तो हर किसी की नजर उनपर टिक गई।

ranbir kapoor

Image Source : PTI
ranbir kapoor

शो में शबाना आजमी समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने लोग पहुंचे थे।शबाना आजमी के अलावा वहीदा रहमान, आशा पारेख, नंदिता दास, जावेद अख्तर, हुमा कुरैशी, नुसरत भारुचा, यामी गौतम और कृति खरबंदा और कई अन्य हस्तियां पहुंची थीं।

deepika padukone

Image Source : PTI
deepika padukone

deepika padukone

deepika padukone

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement