Friday, March 29, 2024
Advertisement

मलाइका अरोड़ा जिस लुक के कारण हो रही है बुरी तरह ट्रोल, उस साड़ी की कीमत उड़ा देंगी होश

मलाइका के लुक की बात करें तो  इस दौरान रेड एंड गोल्डन फ्लोवर प्रिंट वाली सफेद सैटिन साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने गले में हैवी नेकलेस और मांग टीका लगाया हुआ था।जानें साड़ी की कीमत

Shivani Singh Written by: Shivani Singh @lastshivani
Published on: June 10, 2019 11:06 IST
Malaika Arora- India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH Malaika Arora

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री और फैशन क्वीन सोनम कपूर 34 साल की हो गई हैं। बर्थडे से मौके पर सोनम ने फ्रेंड्स के साथ लेट पार्टी से ही सेलिब्रेशन शुरू कर दिया था। होटल लीला में फ्रेंड्स संग पार्टी करने के बाद अब शाम में जुहू स्थित सोनम के घर पर बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ। पार्टी में पूरी कपूर फैमिली के साथ मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुईं। जी हां, मलाइका अरोड़ा खासतौर पर सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंची। वह एक दम हटकर लुक में नजर आईं। जिसके कारण वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। वह एक दम दुल्हन के लुक में नजर आईं।

मलाइका के लुक की बात करें तो  इस दौरान रेड एंड गोल्डन फ्लोवर प्रिंट वाली सफेद सैटिन साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने गले में हैवी नेकलेस और मांग टीका लगाया हुआ था। इस लुक को मलाइका ने लाइट मेकअप और रेड लिपस्टिक से पूरा किया था। मलाइका अरोड़ा इस लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

Malaika Arora

Malaika Arora

बर्थडे पार्टी में इस तरह के ट्रेडीशनल लुक को अपनाने के लिए मलाइका को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मलाइका पार्टी में आई हैं या फिर किसी की शादी में? एक यूजर ने लिखा, 'ननद की बर्थडे पार्टी में नई नवेली बहू ससुराल आई है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लग तो रहा है कि आज मलाइका-अर्जुन की शादी होने वाली है।'

Malaika arora

Malaika arora

Malaika arora

Malaika arora

वहीं कई यूजर्स को उनका ये लुक काफी पसंद आया। खासकर उनकी डिजाइनर साड़ी की काफी तारीफ हो रही है।

Malaika Arora

Malaika Arora

अब बात करें इस खूबसूरत साड़ी की कीमत की तो आपको बता दें कि यह डिजाइनर रोहित बल की साड़ी है। जिसकी कीमत की बात करें तो यह पूरे 1 लाख 25 हजार रुपए की है। जिसके बारें में रोहित ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में बताया था।

Malaika Arora

Malaika Arora

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण इस साड़ी में  पहले ही नजर आ चुकी है।

ये भी पढ़ें-

सोनम कपूर के बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने किया दीपिका पादुकोण के लुक को कॉपी, देखें तस्वीरें

काजल अग्रवाल एक बार फिर अपने बोल्ड फोटोशूट के कारण आ गई हैं सुर्खियों में, देखें हॉट तस्वीरें

साड़ी के कारण बुरी तरह ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा, बचाव में उतरे डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने कही ये बात

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement