Friday, April 19, 2024
Advertisement

Koffee With Karan 6: करण जौहर के चैट शो में अर्जुन कपूर ने पहना 45000 का Gucci Brooch

करण जौहर के चैट शो पर अर्जुन कपूर ब्लैक कलर के पैंट कोट में नजर आएं। उन्होंने TomFord ब्राड के कोट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने सांप के आकार का ब्रूच लगाया हुआ। जानें इसकी कीमत।

Shivani Singh Written by: Shivani Singh @lastshivani
Updated on: October 07, 2018 11:23 IST
Arjun and janhvi kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM/ARJUN Arjun and janhvi kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के हर सीजन में किसी न किसी के साथ जरुर नजर आते है। लेकिन इस बार कुछ अलग ही खास  बात है। क्योंकि अर्जुन इस बार अपनी सौतेली बहन जाह्नवी कपूर स साथ नजर आने वाले है। जिसमें वह अपने दिल के बड़े-बड़े राज खोलेंगे। हाल में ही भाई-बहन की इस जोड़ी ने करण जौहर के शो के नए सीजन के लिए शूटिंग की है। इस शूटिंग के कुछ फोटो अर्जुन, जाह्नवी और करण तीनों ने ही शेयर किए हैं।

अर्जुन कपूर ने जाह्नवी के साथ अपने कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस सारे हंगामे के बीच मेरे लिए सबसे अहम है। एक रिमाइंडर कि मेरे लिए सबसे ज्‍यादा अहम क्‍या है.. परिवार. शुक्रिया करण जौहर हमें बुलाने के लिए। और तुम जानते हो मैं दोबारा जरूर लौटुंगा।' (कंगना रनौत के इन अजीब सैंडल की कीमत 1 लाख से भी ज्यादा)

इस खास मौके में अर्जुन कपूर ब्लैक कलर के पैंट कोट में नजर आएं। उन्होंने TomFord ब्राड के कोट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने सांप के आकार का ब्रूच लगाया हुआ था। (करीना के लाडले तैमूर की शरारती अंदाज की तस्वीरें वायरल, सिंपल सी टी शर्ट की कीमत 1500 रुपए)

Gucci brooch

Gucci brooch

यह सांप आकार के इंब्राइड्री वाला ब्रूच  Gucci ब्रांड का है। जिसकी कीमत की बात करें तो यह $610 यानि की करीब 45 हजार रुपए है।

आप आप सोच सकते है कि इतनी छोटी सी चीज की कीमत इतनी है तो अर्जुन कितने मंहगे कपड़े पहनते होगें।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement