Saturday, April 20, 2024
Advertisement

करीना कपूर 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर दिखीं स्टाइलिश, फोटोज से लोगों को बनाया दीवाना

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर एकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। देखें लेटेस्ट तस्वीरें।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: August 22, 2019 19:06 IST
Kareen kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM Kareen kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर(Kareena kapoor) एकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। वह हर एक लुक में सबसे बेहतरीन नजर आती हैं। इसके साथ ही फैशन का नया ट्रेंड शुरु हो जाता है।

डीवा हाल में ही पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ मंबई वापस लौटी है। वह लंदन में हॉलिडे एंजॉय कर रही थीं। वापस ही वह काम में लौट आईं। डांस इंडिया डांस की शूटिंग के लिए करीना स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। जिसे देखकर हर कोई इंप्रेस हो रहा है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

करीना कपूर के लुक की बात करें उन्होंने क्लैप डाई कुर्ता सेट पहना हुआ था जोकि फैशन डिजाइनर  Nupur Kanoi के कलेक्शन का था। इस कुर्ता के साथ करीना से मैचिंग पैंट पहना हुआ था।

करीना ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक, रेड लिपस्टिक के साथ हूप ईयररिंग्स पहना हुआ था।

Kareen kapoor,  karan deol

Image Source : YOGEN SHAH
Kareen kapoor karan deol

करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'गुड न्यूड' में नजर आने वाली हैं। 

वहीं डांस इंडिया डांस के सेट पर सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ नजर आएं। करण देओल 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। 

LFW 2019: प्रेग्नेंसी में हार्दिक पांड्या संग रैंप वॉक करती नजर आईं लिसा हेडन, उनके लुक ने जीता हर किसी का दिल

Lakme Fashion Week 2019: जब एक-दूसरे का हाथ थाम रैंप पर चले फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, थम गई सभी की निगाहें

जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने अपनी खूबसूरती से कर दिया हर एक्ट्रेस को फेल, खुद ही देख लें तस्वीरें

 

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement