Friday, April 26, 2024
Advertisement

करीना कपूर बेटे तैमूर को गोद में लेकर इस तरह मना रही हैं दिवाली, देखें फोटो

तैमूर अली खान मां करीना कपूर सोहा अली खान की बेटी इनाया के साथ कुछ इस अंदाज में दिवाली मना रहे हैं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: November 03, 2018 10:11 IST
kareena kapoor khan- India TV Hindi
kareena kapoor khan

नई दिल्ली: तैमूर अली खान मां करीना कपूर फूफी सोहा अली खान की बेटी इनाया के साथ कुछ इस अंदाज में दिवाली मना रहे हैं। बॉलीवुड के गलियारों में दिवाली का आगाज हो चुका है बॉलीवुड सेलेब्स दिवाली हाउस पार्टी करने में खासा बिजी है। उसी बीच सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान कैसे पीछे रह सकते हैं।करीना कपूर की सोशल मीडिया पर वैरिफाइ अकाउंट नहीं है लेकिन उनके फैन क्लब की वजह से लेटेस्ट अपडेट मिल जाते हैं।

 करीना के फैन क्लब दिवाली की ये स्पेशल फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। शेयर होते ही यह फोटो वायरल हो गई है। यह फोटो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें तैमूर अली खान अपनी मां के साथ इस खास अंदाज में दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस पार्टी के दौरान करीना कपूर अपनी ननद सोहा अली खान के साथ स्पॉट की गई। सोहा और करीना दोनों ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं।  आपको बता दें कि तैमूर की यह दूसरी दिवाली है।

सोहा अली खान बेटी इनाया और तैमूर अपनी क्यूट फोटो की वजह से आए दिन सोशल मीडिया पर छाएं रहते हैं। हाल ही में हैलोविन डे के दिन सोहा ने बेटी इनाया की फोटो शेयर करते हुए लिखा हैप्पी हैलोविन। साथ ही सोहा ने लिखा मैं हूं साइज जीरो चुड़ैल। इस फोटो में इनाया बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहीं थीं। इनाया येलो कलर की ड्रेस पहनी थी और सर पर बो लगाया था।

तैमूर अली खान

तैमूर अली खान

हैलोविन के दिन तैमूर अली खान भी इस खास अंदाज में स्पॉट किये गए।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement