Friday, March 29, 2024
Advertisement

बिना मेकअप खूबसूरत अंदाज में नजर आईं जाह्नवी कपूर, फैंस ने कर डाले ऐसे कमेंट्स

जाह्नवी कपूर का नो मेकअप लुक सामने आया। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: September 17, 2019 15:54 IST
janhvi kapoor- India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH janhvi kapoor

फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपने फैशन सेंस और फिटनेस के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। जाह्नवी अधिकरत जिम और पिलाटे के बाहर स्टाइलिश अंदाज में नजर आ जाती हैं। मंगलावर को वह बिना मेकअप खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। जिसे देखकर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

जाह्नवी कपूर के लुक की बात करें उन्होंने व्हाइट कलर की स्ट्रिप्ड ओवरसाइज ड्रेस पहनी हुई थी। इस लुक के साथ जाहन्वी ने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया था। बस लिप कलर से अपने लुक को पूरा किया। वहीं बालों की स्टाइल की बात करें तो बन बनाए हुए नजर आईं। एक्ट्रेस की ऐसी सादगी देखकर हर कोई फैन होता जा रहा हैं। लेकिन कई लोगों को उनके आउटफिट्स पसंद नहीं आए।

दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर स्टनिंग अवतार में आईं नजर, देखें तस्वीरें

janhvi kapoor

janhvi kapoor

janhvi kapoor

janhvi kapoor

एक यूजर ने लिखा, 'बिना मेकअप ये ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा यह तस्वीर हम डिजर्व नहीं करते है। यह बहुत ही सुंदर है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी दुल्हन के अवतार में आईं नजर, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

janhvi kapoor

janhvi kapoor

इसके साथ ही कई यूजर से ब्यूटीफुल, गॉर्जियस, लवली जैसे शब्दों से जाह्नी की तारीफ की।

janhvi kapoor

janhvi kapoor

जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों  गुंजन सक्सेना:  द करगिल गर्ल की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में वह पहली एयरफोर्स महिला ऑफिसर गुंजन सक्सेना की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में फिल्म में पंकज त्रिपाठी, जाह्नवी कपूर के पिता के रोल में दिखेंगे। फिल्म अगले साल 20 मार्च को रिलीज होगी।  

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement