Friday, April 19, 2024
Advertisement

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी में रेखा पर टिकी हर किसी की नजरें, दिखा ऐसा दिलकश अंदाज

बिजनेसमैन मुकेस अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की आज मुंबई में आननंद पीरामल के साथ शादी हो रही है। जिसमें फेमस बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे, लेकिन हर किसी की निगाहें रेखा पर जाकर रुक गई।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: December 13, 2018 19:04 IST
Rekha- India TV Hindi
Rekha

नई दिल्ली: भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani)की आज आनंद पीरामल(Anand Piramal) संग शादी है। बारात आ गई है। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्रिटी स्टाइलिश अंदाज में मुकेश अंबानी के घर पहुंच रहे है। आपको बता दें कि हाल में ही ईशा की प्री वडिंग सेरेमनी उदयपुर में हुई थी। जिसमें बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ हॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुई थी। आज मुंबई के मुकेश अंबानी के घर पर ग्रैंड तरीके से ईशा अंबानी की शादी हो रही है। जिसमें सभी सेलिब्रिटी धीरे-धीरे पहुंच रहे है, लेकिन रेखा इतने दिलकश अंदाज में नजर आईं कि हर किसी की नजरे उन्हीं पर टिक गई। 

जी हां रेखा ईशा अंबानी की शादी में गोल्डन पिंक ऑरेज कलर की साड़ी में नजर आईं। जिसमें उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहनी हुई थी। गाढ़े रंग रंग का सिंदूर और चटक लाल रंग की लिपस्टिक के साथ हाथों में चूड़ी और अंगूठियां पहनी हुई थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। इसके साथ ही बालों में गजरा लगाएं हुए नजर आईं।

आपको बता दें कि रेखा की  खूबसूरत साड़ी बॉलीवुड के चहेते मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement