Friday, March 29, 2024
Advertisement

गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में नीता अंबानी बेटी ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ दिखी खूबसूरत, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

गणेश चतुर्थाी के दिन नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आएं। देखें तस्वीरें...

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: September 03, 2019 19:01 IST
nitaambani and isha ambani - India TV Hindi
nitaambani and isha ambani

फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने फैशन सेंस से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। बेटी ईशा और बेटा आकाश अंबानी की शादी में उन्होंने अपने बेहतरीन लुक से खूब वाहवाही लूटी थीं। अब गणेश चतुर्थी के दिन एक बार फिर नीता अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस करती नजर आईं। नीता ही नहीं उनकी बेटी ईशा और छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना रही थीं। यह लोग ट्रेडिशनल अवतार में काफी खूबसूरत नजर आईं।

गणेशोत्सव में नीता अंबानी, ईशा और राधिका लहंगा चोली पहने हुए नजर आईं।

nitaambani, isha ambani

nitaambani and isha ambani

जहां नीता अंबानी के लुक की बात करें तो वह रेड कलर के लहंगा चुनरी पहने हुए नजर आईं। जिसमें खूबसूरत एंब्राइड्री की गई थी। इस लुक के साथ नीता अंबानी से ग्रीन कलर के डायमंड नेकलेस पहना हुआ था। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

रणबीर-आलिया ने ही नहीं बल्कि रेखा ने अपनी खूबसूरती से चुराई पूरी लाइमलाइट, देखें तस्वीरें

वहीं ईशा अंबानी भी मां की तरह की डिजाइन किया हुआ लहंगा और चुनरी पहने हुए नजर आईं। उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ ये खूबसूरत पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। इस लुक के साथ ईशा ने ग्रीन कलर का डायमंड नेकलेस और चोकर नेकलेस के साथ हैवी ईयररिंग्स पहने हुए नजर आईं।

एक बार फिर हॉट अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, सिर्फ इस ड्रेस की कीमत हजारों रुपए

nitaambani and radhika

nitaambani and radhika

अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड और अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उन्होंने फैशन डिजाइनर Shyamal & Bhumika के कलेक्शन का खूबसूरत पिंक और गोल्डन इंब्राइड्री किया हुआ लहंगा पहना हुआ था। इस लुक के साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस के साथ मांग टीका पहना हुआ था। इस लुक में राधिका काफी गॉर्जियस नजर आईं।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया में गणेशोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अमिताभ बच्चन-जया बच्चन, माधुरी दीक्षित, आथिया शेट्टी, रणबीर-आलिया के अलावा रेखा भी नजर आईं।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement